दोस्त की शादी में नाचते-नाचते बेहोश हुए Aly Goni! एक्टर का ये हाल देख मची अफरा तफरी, VIDEO VIRAL

Aly Goni fainted while dancing at friend's wedding: टीवी के जाने माने एक्टर अली गोनी अपनी शानदार पर्सनालिटी के लिए याद किए जाते हैं। अपनी पर्सनालिटी के अलावा अली गोनी अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चाओं में रहे हैं। उनका चिल अंदाज लोगों को खास पसंद आता है।
वह इन दिनों लाइफ्टर शेफ शो में नजर आ रहे हैं, लेकिन हाल ही में उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं और फैन्स को उनकी चिंता सता रही है। जी हां, हाल ही में एक वीडियो तड़का बॉलीवुड के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अली गोनी अपनी दोस्त के संगीत में डांस करते दिखते हैं।
अली स्टेज पर खड़े होकर ग्रुप में डांस करना शुरू करते हैं। वह कंगना के गाने साड़ी गली पर जोरदार डांस करते नजर आते हैं, लेकिन अचानक से वह डांस करते-करते स्टेज पर बेहोश होकर गिर जाते हैं। अली को इस तरह अचानक बेहोश होता देख हर कोई घबरा जाता है। गाना भी रुक जाता है दोस्तों और मेहमानों में अफरा तफरी मच जाती है। कोई पानी मंगवाता है तो कोई मदद के लिए दूसरे लोगों को बुलाता है।
सभी के चेहरे पर टेंशन दिखती हैं, लेकिन फिर अचानक से हाय गर्मी गाना बजना शुरू होता है और अली फिर नोरा फतेही का सिग्नेचर स्टेप करना शुरू कर देते हैं और पीछे से दोस्त भी जमकर डांस करते नजर आते हैं। दरअसल यह एक प्रैंक था जो सभी दोस्तों ने मिलकर प्लान किया था।
बता दें कि इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- हम तो डर ही गए थे कि क्या हो गया अली को तो वहीं दूसरे ने कहा-भाई क्या शानदार प्लानिंग थीं और वहीं तीसरे यूजर ने कहा- मजाक भी मजाक तक अच्छा लगता है। ये कोई मजाक की चीज नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











