हिंदू GF संग लिव इन में रहने के लिए किराए का कमरा खोजने निकला कश्मीर का मुस्लिम एक्टर, लोगों ने की ऐसी हालत

Aly Goni House Hunt: टीवी एक्टर अली गोनी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। उन्हें अक्सर अपनी बात को बेबाकी से रखते हुए देखा जाता है। इन दिनों अली लाफ्टर शेफ्स के दूसरे सीजन में नजर आ रहे हैं। हाल ही में अली ने बताया कि कैसे उन्हें मुंबई में अपने लिए घर ढूंढ़ने में दिक्कत हुई।
मुस्लिम होने के कारण नहीं मिला घर
अली गोनी ने एक पॉडकास्ट में बताया कि जब वह और उनकी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन मुंबई में एक साथ लिव-इन में रहने के लिए घर ढूंढ रहे थे, तो कई लोगों ने उन्हें सिर्फ इसलिए घर देने से मना कर दिया क्योंकि एक्टर अली मुसलमान हैं।
'मुसलमानों को घर नहीं देते'
अली ने 'इनकॉन्ट्रोवर्शियल पॉडकास्ट' पर बातचीत के दौरान कहा- "मैंने कभी इंडस्ट्री में कश्मीरी या मुस्लिम होने की वजह से भेदभाव नहीं देखा। लेकिन जब हमने एक साथ रहने के लिए घर ढूंढ़ना शुरू किया, तो बहुत जगह से हमें मना कर दिया गया। लोगों ने सीधे कहा कि वे मुसलमानों को घर नहीं देते।"
'धर्म के आधार पर दिया जाता है घर'
अली के मुताबिक, ज्यादातर बुजुर्ग लोग ही इस तरह की सोच रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह आज भी मुस्लिम को घर ना मिलना आम बात है, खासकर बड़े शहरों में जहां सबको बराबरी का हक मिलना चाहिए।
एकता कपूर की तारीफ की
मनोरंजन की दुनिया के बारे में बात करते हुए अली ने बताया कि टीवी इंडस्ट्री बाहर से जितनी चमकदार लगती है, अंदर उतनी ही मेहनत और स्ट्रगल होते हैं, उन्होंने कहा- "हमारे पेशे में रिजेक्शन बहुत आम बात है। ऑडिशन से लेकर कास्टिंग तक, कई बार तो बिना कारण बताए ही हमें मना कर दिया जाता है।"
अली गोनी ने आगे कहा- 'आजकल सोशल मीडिया की वजह से कुछ लोग जल्दी फेमस हो जाते हैं, जबकि असली टैलेंट को बार-बार साबित करना पड़ता है।' इसके अलावा अली ने एकता कपूर की तारीफ करते हुए कहा- 'एकता मैम ने हमेशा मेरा साथ दिया है। उन्होंने मुझे बालाजी के हर शो में मौका दिया। उनके सपोर्ट की वजह से मेरा सफर थोड़ा आसान हुआ।'
जैस्मिन और अली की जोड़ी
अली और जैस्मिन की जोड़ी टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों बिग बॉस के दौरान करीब आए और अब एक साथ रह रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अब तक शादी को लेकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन उनके फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











