शादी से पहले Aly-Jasmin ने लिया बड़ा फैसला, रिश्ते को दिया नया नाम तो लोग बोले-हमारे धर्म में इजाजत नहीं...

Aly goni

Aly Goni and Jasmin Bhasin Latest News: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और अली गोनी दोनों ही लंबे समय से दोस्त हैं, लेकिन जब से दोनों को बिग बॉस सीजन 14 में देखा गया तब से तो दोनों के फैन्स ने भी दोनों के साथ में रहने की दुआ मांगी। बता दें कि अली गोनी और जैस्मिन भसीन दोनों एक दूसरे को पांच सालों से डेट कर रहे हैं। दोनों को अकसर पब्लिक एरिया में भी साथ देखा जाता है दोनों आए दिनों वेकेशन का भी प्लान बनाते हैं।

जैस्मिन और अली ने लिया बड़ा फैसला
दोनों का रिश्ता कितना मजबूत है यह तो दोनों की बॉन्डिंग से पता ही चलता है। दोनों आए दिनों अपने कपल फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। जिसे देखने के बाद फैन्स भी दोनों की तस्वीर पर जमकर प्यार बरसाते हैं। फैन्स तो लंबे समय से यह भी इंतजार कर रहे हैं कि कब दोनों अपनी शादी की खबर सुनाएंगे। फैन्स को दोनों की कपल फोटोज के साथ ही दोनों की वेडिंग फोटोज़ का भी इंतजार है। वहीं फैन्स के इतने प्यार को देखने के बाद हाल ही में अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने बड़ा फैसला ले लिया है। हालांकि अली और जैस्मिन के इस फैसले से जहां कुछ लोग खुश हैं वहीं कुछ लोग दोनों को ट्रोल भी कर रहे हैं। चलिए देखते हैं कि अचानक ऐसा क्या हो गया है कि फैन्स भी हैरान रह गए है।

पेरेंट्स को समझाना था मुश्किल
दरअसल हाल ही में अली गोनी ने अपने व्लॉग में बताया कि वह और जैस्मिन लिव इन में रहने का फैसला कर रहे हैं। अली ने आगे कहा कि- एक दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद हमने यह फैसला लिया है। अली ने कहा कि हमें एक साथ रहने के लिए बड़ा घर चाहिए था जो बहुत मुश्किल से मिला। हम साथ में रहेंगे, लेकिन हमारे कमरे अलग-अलग होंगे और यह हमारी नई जर्नी होने वाली है।

जैस्मिन ने ली घर को सजाने की जिम्मेदारी
इसके आगे अली कहते हैं कि यह हमारे रिश्ते का पहला कदम है। अली ने बताया कि लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए पैरेंट्स को मनाने में बहुत समय लग गया। अली ने आगे कहा कि उन्होंने 6 BHK लिया है जिसे वह 4BHK में बदलेंगे। घर को सजाने की जिम्मेदारी जैस्मिन भसीन ने उठाई है। बता दें कि दोनों के इस फैसले को सुन जहां कुछ लोग खुश हैं वहीं कुछ लोग जमकर ट्रोल भी कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हमारे धर्म में इसकी इजाजत नहीं है। वहीं दूसरे ने कहा- लिव इन में रहने की इतनी खुशी उम्मीद थी कि आप शादी की खबर सुनाएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X