Review Bekaaboo बेकाबू: बोल्डनेस का तड़का,दमदार सस्पेंस,मजबूत कहानी के साथ मस्ट वॅाच

By Prachi Dixit

ऑल्ट बालाजी की नई वेब सीरीज बेकाबू अपने बोल्ड ट्रेलर के कारण इन दिनों चर्चा में है। इस वेब सीरीज को ऑल्ट बालाजी पर रिलीज कर दिया गया है। बेकाबू का ट्रेलर भले ही आपको सेक्स और बोल्डनेस से लकदक लगा हो। लेकिन ये सीरीज कंटेंट के लिहाज से काफी दिलचस्प है। ये सीरीज हर एपिसोड के साथ कई गहरे राज के साथ कहानी को नया मोड़ देती आगे बढ़ती है।

नवनील चक्रवर्ती के बेस्टसेलर, "ब्लैक सूट यू" का अडॉप्टेशन ये वेब सीरीज है।ये कहानी है एक इरोटिक लेखक केयान की। जो कि अपनी डार्क फैंटेसी को एक्सप्लोर करने के लिए निकलता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात कश्ती से होती है जो उसकी दीवानी है।

ये लड़की दिल से नहीं बल्कि लेखक के शरीर से प्यार करती है। लेखक के सेक्स करने की आदत इस सीरीज को एक ऐसे मुकाम पर ले जाती है जो हर एपिसोड को दिलचस्प और दमदार बना देती है।बोल्डनेस में ये वेब सीरीज सारी हदें पार करती हुई नजर आती है। प्रिया बनर्जी इस सीरीज में कश्ती की भूमिका निभा रही हैं। जो कि कियान की Stalker है। किंगफिशर ब्रांड की कैलेंडर गर्ल और मॉडल मधू स्नेहा सीरीज में कियान की गर्लफ्रेंड की भूमिका में हैं।

bekaboo

मधू का किरदार क्लाइमेक्स में पूरी तरह चौंका देता है। राजीव सिद्धार्थ इरोटिक लेखर कियान की भूमिका में है। जिसे फेम के साथ सेक्स चाहिए। यही फेम और सेक्स उसे तबाही की तरफ लेता चला जाता है। अगर आप लंबे समय से बोल्ड सस्पेंस कहानी का इंतजार कर रहे हैं तो ये सीरीज आपके लिए मस्ट वॅाच है। 10 एपिसोड की इस सीरीज में कहानी में इतने लेयर हैं जो आपको लगातार बांध कर रखने में सफल होती है। मजबूत स्क्रीनप्ले और दिलचस्प किरदार इस कहानी की सबसे बड़ी यूएसपी है।

वेब सीरीज- बेकाबू ( ALTBalaji)

कलाकार- राजीव सिद्धार्थ,मधू स्नेहा, प्रिया बनर्जी

रेटिंग- 3 स्टार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X