..................... ऑल्ट बालाजी का नया शो हाय तौबा. देखिए पहली झलक ALTBalaji's latest entertainer “Hai Taubba” is here to slay social taboos, watch out! - Hindi Filmibeat

सामाजिक बेड़ियों को तोड़ने आ रहा है ऑल्ट बालाजी का नया शो हाय तौबा, देखिए पहली झलक

By Filmibeat Desk

ऑल्ट बालाजी अपना नया शो हाय तौबा लेकर आ रहा है। यह शो मोहब्बत से लेकर गुनाह तक की कहानियों को दर्शायेगा। जैसा कि कहा जाता है कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती है। यह लिंग, उम्र और किसी भी चीज की परवाह नहीं करता है। हाय तौबा के माध्यम से मेकर्स यही दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं।

वे यह भी दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं कि समाज इस तरह के मुद्दे पर अब भी किस तरह से प्रतिक्रिया देता है और ऐसे मुद्दे जिन पर हम बात नहीं करते, लेकिन यह कितनी गहराई से हमारी जिंदगी का हिस्सा होता है, उन्हें कहानियों के माध्यम से कहना कितना जरूरी है ।

जैसा कि एक लोकप्रिय कथन है " कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना है " इसका मतलब है कि लोगों को कुछ भी कहने का मौका चाहिए, फिर चाहे कुछ हुआ हो या न हुआ हो, वे कहेंगे ही।ऐसे में इस शो के ट्रेलर में हम कई कहानियों की झलकियां देख रहे हैं। यहाँ एक ऐसे प्यार की बात है, जिसे वर्जित माना गया है, जो अस्वीकार्य है, ऐसी कहानी है, जो समाज की सारी बेड़ियों को तोड़ रही है। इस ट्रेलर में और भी बहुत कुछ खास है ।

Hai Taubba

वाकई है न रोचक ? ट्रेलर देख कर वाकई ऐसा लग रहा है कि आपको एक साथ बहुत कुछ देखने का मौका मिलने वाला है और जिसे देख कर आप और अधिक की डिमांड करेंगे। बता दें कि हाय तौबा, कुछ कहानियों का संग्रह या गुच्छा है और इन सारी कहानियों में एक बात समान है और वह है प्यार का एहसास।

भले ही यह किसी दूसरे के लिए लांछन के रूप में हो, लेकिन अंतत : महत्वपूर्ण यह है कि यह सिर्फ और सिर्फ प्यार के बारे में है और प्यार, प्यार ही होता है। ऑल्ट बालाजी के इस नए हाय तौबा ड्रामा की यही खास बात है। इस शो में कास्ट के रूप में कई चर्चित नाम शामिल हैं, जिनमें गगन आनंद, सचिन खुराना, मेघा माथुर, अक्षय नाब, भक्ति मनियर और कई अन्य कलाकार शामिल हैं। इस शो की परिकल्पना ऑल्ट बालाजी के क्रिएटिव हेड बलजीत सिंह चड्डा ने की है।शो 6 मई से ऑल्ट बालाजी ऐप पर उपलब्ध होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X