ऑल्ट बालाजी ने अपने नए एक्शन शो 'बैंग बैंग' के साथ मिस्टर फैसू को ओटीटी पर किया लांच
ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 की बहुप्रतीक्षित युवा एक्शन-थ्रिलर फ्रैंचाइज़ी 'बैंग बैंग - द साउंड ऑफ़ क्राइम्स' के साथ, एकता ने इंडस्ट्री में मिस्टर फैसू (फैसल शेख) के साथ रूही सिंह के रूप में नए टैलेंट लॉन्च किए है, रूही इससे पहले कई फिल्में कर चुकी हैं। मिस्टर फ़ेसू नाम से लोकप्रिय, यह डिजिटल क्रिएटर है जिन्होंने वीडियो-शेयरिंग एप्लिकेशन पर बड़े पैमाने पर प्रसिद्धि प्राप्त की है।
उनकी प्रतिभा को देखते हुए और उन्हें एक मंच प्रदान करते हुए, मिस्टर फैसू को अपने डेब्यू वेब शो में देखी गई झलक और एक्शन दृश्यों के लिए पहले से ही सराहना मिल रही है। एकता कपूर ने साझा किया,"मैं हमारे शो, बैंग बैंग रिलीज़ होने के बाद सभी द्वारा फैज़ू और रूही को स्क्रीन पर देखने का इंतज़ार कर रही हूं। ये युवा इस शो में नया उत्साह और ऊर्जा ले कर आये हैं।

होमग्राउंड प्लेटफॉर्म के रूप में, हम देश भर के प्रतिभाशाली युवाओं को एक मंच देने के लिए सम्मानित और प्रसन्न महसूस कर रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंटेंट ने देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान अपना सर्वोच्च शिखर देखा है। हम ऑल्ट बालाजी में लगातार अपने दर्शकों के लिए अधिक अवसर और नया मनोरंजक कंटेंट बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। बैंग बैंग एक पावर-पैक युवा एक्शन थ्रिलर है और यह एक ऐसा शो होगा जो युथ फ्रेंचाइजी के साथ एक नई लहर लाएगा।"
'बैंग बैंग' यूथ एक्शन सिनेमा प्रेमियों के लिए एक विसुअल स्पेक्टेकैल फ़िल्म होगी है जो दर्शकों को अपनी सीट से बांध कर रखेगी। ऑरिजिनल वेब-श्रृंखला में रहस्य, धमाकेदार एक्शन और युवा नाटक शामिल हैं, जो एक-एक करके गहरे रहस्यों को उजागर करेगा।


Click it and Unblock the Notifications