ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3: साल का लव एंथम सांग- 'क्या किया है तूने', अगस्त्य और रूमी का रोमांस Video

By Filmibeat Desk

अपने पहले दो सीज़न की तरह, ऑल्ट बालाजी के बहुप्रतीक्षित शो, 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' के संगीत को दर्शकों और विशेष रूप से संगीत प्रेमियों द्वारा बहुत सरहाया जा रहा है। दो गाने - 'मेरे लिए' और 'तेरे नाल' लॉन्च करने के बाद, निर्माताओं ने एल्बम से एक और भावपूर्ण गाना 'क्या किया है तूने' लॉन्च कर दिया है। साल का लव एंथम आखिरकार 'क्या किया है तूने' के साथ आ गया है, जो सिद्धार्थ शुक्ला-सोनिया राठी स्टारर का सबसे नया गाना है और इस गाने में रोमांस को फिर से परिभाषित किया गया है। गाने में अमाल मलिक की रचना के सभी गुण हैं।

अमाल को गायक पलक मुच्छाल का पूरा समर्थन है और उनकी रोमांटिक जुगलबंदी व रश्मि विराग द्वारा लिखित लिरिक्स निश्चित रूप से आपके दिलों को पिघला देगी। गीत 'क्या किया है तूने' अपने ट्रीटमेंट और चित्रण दोनों में अपरंपरागत है, जो सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी की विशेषता वाले रोमांस ड्रामा की पृष्ठभूमि के लिए बिल्कुल परफ़ेक्ट है।

Sidharth Shukla

रोमांटिक ट्रैक बनाने के बारे में अपने विचार साझा करते हुए, अमाल मलिक कहते हैं कि 'क्या किया है तूने' उस परम जादू की बात करता है जिसमें प्यार होना, बदलना, विकसित करना और मुक्त करना शामिल है। पलक मुच्छाल भावनाओं को कितनी सहजता से प्रस्तुत कर रही हैं, यह बताने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। हमारे पास सबसे बड़ा लव एंथम 'कौन तुझे' है और मुझे लगता है कि 'क्या किया है तूने' में, वह बहुत सहज और आकर्षक सुनाई दे रही है

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' अगस्त्य राव और रूमी देसाई की कहानी है जो बहुत अलग दुनिया से दो लोग है। न केवल उनकी दुनिया अलग-अलग हैं, बल्कि वे एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत भी हैं। दोनों जानते थे कि उन्हें क्या चाहिए, लेकिन वह नहीं जो उन्हें चाहिए।आखिरकार, वे दोनों ने प्यार और दिल टूटने का अहसास अनुभव करते है। जब वे अपने जुनून का पीछा कर रहे थे तब प्यार उनके जीवन में एंट्री लेता है।यह शो ऑल्ट बालाजी पर 29 मई, 2021 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X