12/12 के दिन दोपहर 21:21 बजे लॉन्च किया 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स सीजन 2' का ट्रेलर लांच

By Staff

ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी ने आखिरकार अपनी सबसे बहुप्रतीक्षित फ्रेंचाइजी "रागिनी एमएमएस रिटर्न्स 2" के नए सीजन का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। दमदार जोड़ी ने अभी तक के सबसे प्रतीक्षित फ्रैंचाइज़ी के ट्रेलर को धमाकेदार अंदाज़ में रिलीज कर दिया है। सीज़न 2 की प्रासंगिकता को देखते हुए, ट्रेलर को 12.12.2019 को 21:21 बजे लॉन्च किया गया था।

यह वेब-सीरीज़ 18 दिसंबर को ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित की जाएगी। ज़ी5 इंडिया की प्रोग्रामिंग हेड अपर्णा आचरेकर ने कहा, "ज़ी5 में हमारे लिए यह एक शानदार साल रहा है और हम सफलतापूर्वक खुद को एक प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करने में सफल रहे हैं।अब हम अपनी कंटेंट लाइब्रेरी में रागिनी एमएमएस रिटर्न्स सीज़न 2 को शामिल करने के लिए उत्सुक हैं। यह एक रोमांचक श्रृंखला है और हमें यकीन है कि यह हमारे दर्शकों को पसंद आएगी।"

RAGINI MMS RETURNS

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर, कंटेंट क्वीन एकता कपूर ने कहा कि हमारे पास दो युवा चेहरों के रूप में दिव्या और वरुण थे जिनके प्रशंसकों की संख्या अनगिनत है, लेकिन फिर भी एक ज़ोरदार धमाके की ज़रूरत थी जो केवल रागिनी एमएमएस का चेहरा ही सामने ला सकता था। इस तरह हमने गाने के साथ-साथ श्रृंखला में एक कैमियो के लिए सनी लियोन को साइन किया। वह वास्तव में शानदार है और श्रृंखला के अन्य सभी कलाकार भी अद्भुत हैं।

सनी लियोन ने बताया कि मैंने गाने की शूटिंग के साथ-साथ श्रृंखला में अपने कैमियो की शूटिंग के दौरान भी शानदार समय बिताया है। ट्रेलर लॉन्च पर, दिव्या अग्रवाल ने कहा, "रागिनी एमएमएस जैसे शो का हिस्सा बनना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है कि मैं आखिरकार इसका एक हिस्सा हूं।

यह सफ़र बहुत ही मज़ेदार और चुनौतीपूर्ण रहा है और मैं एकता को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया। वरुण सूद कहते है,"मुझे खुशी है कि रागिनी एमएमएस रिटर्न्स 2 के माध्यम से, मुझे दिव्या के साथ स्क्रीन-स्पेस साझा करने का मौका मिला। यह मेरे लिए एक सपने की तरह है क्योंकि यह भारत में सबसे बड़ी हॉरेक्स फ्रैंचाइज़ी है। बता दें कि ये सीरीज रागिनी की है जो अपने दोस्तों के साथ एक हॅारर होटल में पहुंचती है और यहीं से उसका सफर शुरू होता है। डरावना और बेहद बोल्ड।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X