अनोखी कहानी "वर्जिन भास्कर" का Trailer रिलीज, पहले कभी नहीं देखा होगा
ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी ने हाल ही में अपने आगामी शो 'वर्जिन भास्कर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस बार दर्शकों को एक अनदेखा और अनोखा कांसेप्ट देखने मिलेगा।अनंत जोशी और रुतपन्ना ऐश्वर्या द्वारा अभिनीत इस सीरीज़ में कॉमेडी का तड़का है, जहाँ अनंत जोशी द्वारा अभिनीत मुख्य हीरो 'भास्कर' एक 27 वर्षीय वर्जिन लड़का है ।
उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है जिससे वह अपनी इस सच्चाई को छुपाने की कोशिश करता है। यह लड़की भास्कर की पहुंच से बाहर है, लेकिन फिर भी वह अपनी पूरी कोशिश करता है जिसे ट्रेलर में भी देखा जा सकता है !ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी के आगामी शो "वर्जिन भास्कर" की शूटिंग इस साल की शुरुआत में वाराणसी में की गई है।

"वर्जिन भासकर" एक वयस्क उपन्यासकार की प्रफुल्लित करने वाली कहानी है, जो एक ऐसी लड़की के साथ अपनी वर्जिनिटी खोना चाहता है जो उसकी पहुंच से बाहर है।यह एक अनोखे कांसेप्ट से लैस मज़ेदार सीरीज़ है जो अपनी रिलीज के साथ इंटरनेट की दुनियां में तहलका मचा देगी। "वर्जिन भास्कर" 19 नवंबर को ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी पर रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि एक बार फिर जी5 और Alt Balaji एक दिलचस्प कहानी लेकर आया है। इस ट्रेलर को अब तक 1 करोड़ से अधिक बार देखा गया है। आप भी देखिए इसका Video
{video1}


Click it and Unblock the Notifications