2019 की दमदार सीरीज 'द वर्डिक्ट - स्टेट वेर्सिस नानावती' का धमाकेदार आगाज, मस्ट वॅाच
हाल ही में लॉन्च की गई वेब-सीरीज़ 'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला' और 'मिशन ओवर मार्स: मॉम' की शानदार सफलता के बाद, दो भारतीय ओटीटी प्लेटफार्म ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 ने आखिरकार साल की सबसे चर्चित और प्रतीक्षित वेब-सीरीज़ 'द वर्डिक्ट - स्टेट वेर्सिस नानावती' लॉन्च कर दी है।
सबसे बहुप्रतीक्षित और विवादास्पद 10 एपिसोड का यह कोर्ट ड्रामा आखिरकार रिलीज हो गया है। इस सीरीज में एली अवराम, अंगद बेदी, मानव कौल, सुमीत व्यास, कुबरा सैत, मकरंद देशपांडे, सौरभ शुक्ला, स्वानंद किरकिरे, विराफ आशीष पटेल जैसे कलाकारों की अहम भूमिका है।

बता दें कि साल 1959 में 27 अप्रैल के दिन एक तेजतर्रार पारसी नौसेना अधिकारी ने अपने रिवाल्वर से तीन गोलियों के साथ एक अमीर सिंधी व्यापारी को छलनी कर दिया । फिर अपना क्रूर अपराध कबूल कर लिया। कुख्यात कहानी 'के.एम. नानावती वेर्सिस महाराष्ट्र राज्य' आज भी भारत में सबसे सनसनीखेज आपराधिक मामलों में से एक है।
वेब-सीरीज़ में यह दिखाया जाएगा कि कैसे यह सब बचाव के लिए कैसे एक साथ आये और कैसे अभियोजन पक्ष ने दूसरे पक्ष को अपराधी साबित करने की पूरी कोशिश की थी।
'द वर्डिक्ट - स्टेट वेर्सिस नानावती' के लॉन्च पर बालाजी टेलीफिल्टर्स की ज्वाइंट एमडी एकता कपूर ने साझा किया। उन्होंने कहा कि 3 साल से अधिक समय से द वर्डिक्ट पर काम कर रहे हैं और यह सब सफ़ल साबित हुआ है।
यह मेरी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना में से एक है और इस बार कहानी सिल्विया की भावना के साथ पेश की जाएगी।पहली बार दर्शक भारत के सबसे विवादास्पद मामले को दूसरे दृष्टिकोण से देखेंगे।
शो के बारे में पूछे जाने पर, मानव कौल कहते हैं, "इस शो में काम करना एक बेहद आकर्षक और समृद्ध अनुभव रहा है। सच कहूं तो, मुझे एक ऐसी टुकड़ी का हिस्सा होने पर गर्व है, जिसमें मकरंद देशपांडे और सौरभ शुक्ला जैसे भारत के सबसे प्रतापी और दिग्गज कलाकार हैं।
हर किरदार को पेश करने के लिए बेहद रिसर्च की गई है। मुझे यकीन है कि इसके अलग-अलग नरेटिव और सभी पात्रों का प्रभावशाली चित्रण दर्शकों को आकर्षित करने में सफ़ल रहेगा।"
एली ने अपने किरदार को लेकर बताया कि सिल्विया एक बहुत ही कमजोर चरित्र है और सिर्फ कल्पना करना कि यह महिला वास्तव में किन परिस्थितियों से गुजरी होगी, इस सोच ने मुझे इसे पूरी ईमानदारी से चित्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
ज्ञात हो कि शंशाक शाह द्वारा निर्देशित, 10-एपिसोड श्रृंखला वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित है जिसने भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक निर्णय को चिह्नित किया है।'द वर्डिक्ट - स्टेट वेर्सिस नानावती' के सभी 10 एपिसोड को देखने के लिए अभी ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 डाउनलोड पर देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications














