..................... Alt Balaji 'The Married Woman' is getting a lot of applause from the global audience - Hindi Filmibeat

ऑल्ट बालाजी की 'द मैरिड वूमन' को मिली जबरदस्त रेटिंग, इतने मिलियन व्यूज के साथ बन गई टॅाप सीरीज

By Filmibeat Desk

ऑल्ट बालाजी का नवीनतम वेब शो, 'द मैरिड वुमन' 8 मार्च (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस) से लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। रिधि डोगरा और मोनिका डोगरा इस वेब श्रृंखला में आस्था और पीप्लिका का सेंट्रल करैक्टर निभा रही हैं जिसे को दर्शकों और आलोचकों से काफी सकारात्मक समीक्षा मिल रही है।

लोकप्रिय डिजिटल वेब-सीरीज़ पर जनता द्वारा कई सोशल मीडिया प्रतिक्रियाओं के साथ बौछार की जा रही है जो इस शो, शानदार कहानी और रिधि व मोनिका की उम्दा परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। दर्शकों को यह बहुचर्चित वेब-शो बेहद आकर्षक और रोमांचक लग रहा है।

Ekta Kapoor

दर्शकों की प्रशंसा और प्रेरणादायक पोस्टर, टीज़र और ट्रेलर के साथ, 'द मैरिड वुमन' ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसके परिणामस्वरूप यह आईएमडीबी पर 'सबसे अधिक प्रतीक्षित नई भारतीय फिल्म और शो' बन गया है। शो के चारों ओर जबरदस्त चर्चा के कारण इसने दर्शकों को अधिक जिज्ञासु कर दिया था, जो शो में आस्था और पीप्लिका का सफ़र देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।

लगभग 2.7 मिलियन से अधिक व्यूज़ के साथ, 'द मैरिड वुमन' ऑरमैक्स मीडिया की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, सप्ताह की टॉप 4 सबसे अधिक देखी जाने वाली वेब-सीरीज़ में से एक है। क्रोम ओटीटी की टॉप बिंजड शो की सप्ताह के लिए एक और हालिया रिपोर्ट के अनुसार, यह शो 5.12 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

इस शो को वाहवाही मिल रही है और इससे जुड़ा कंटेंट सोशल मीडिया पर 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ बटोर चुका है। इन सब से यह स्पष्ट है कि भारत और दुनिया भर के दर्शक बिंज-वॉच करते हुए आस्था के सफ़र का साक्षी बन रहे हैं। बता दें कि 'द मैरिड वुमन' एक अरबन रिलेशनशिप ड्रामा है जो महिलाओं और समाज में उन पर लगाई गई कंडीशन व खुद को खोजने के बारे में है।'द मैरिड वुमन' के सभी 11 एपिसोड अब ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X