ऑल्ट बालाजी के शो बेकाबू 2 का सस्पेंस हैरान करने वाला, जानिए इस सीरीज की डिटेल
ऑल्ट बालाजी का बहुप्रतिक्षित शो बेकाबू 2, अच्छे वजहों के कारण दर्शकों का खूब ध्यान आकर्षित कर रहा है। दर्शक बेसब्री से इस शो को लेकर सीजन 2 का इंतजार कर रहे थे। और अब जबकि यह शो लांच हो चुका है, दर्शकों का उत्साह शो को देख कर और बढ़ता जा रहा है।
इस साइको थ्रिलर में हर किरदार अपने किसी न किसी अपने मकसद के साथ ही नजर आया है। आरंभ एम सिंह, जो कि शो के निर्देशक हैं, उन्होंने परदे के पीछे भी अच्छे मोमेंट्स कैप्चर किये हैं। और उन्होंने हर कलाकार को अपना बेस्ट देने के लिए भी प्रेरित किया है। यही वजह है कि नतीजा शानदार हुआ है और बेकाबू 2 दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है।
यह अपने तरीके का अनोखा साइको थ्रिलर है, जो कि एक दूसरे के प्रति बदले की भावना की गाथा को दर्शाता है। बेकाबू 2' में शानदार कलाकार शामिल हैं, जिनमें सुभा राजपूत, ताहिर शब्बीर, और प्रिया बनर्जी, ताहा शाह बदूशाह, पोलोमी दास , स्मरण साहू, तुषार खन्ना सहित कई अन्य शानदार कलाकार शामिल हैं। शो अपने सर्वोच्च चरम पर पहुंच गया है, क्योंकि इसे 20 MN+ views के तहत खूब देखा गया है।

शो के डांसर्स, स्टंट, ऐक्शन, ट्विस्ट और टर्न्स ने इस शो को शानदार बना दिया है।शो की कहानी एक बेस्ट सेलर लेखक की कहानी है, जो कि अपने मतलब के लिए किसी भी हद तक जा सकती है और अपने लालच को शांत करने के लिए कुछ भी कर सकती है। इस क्रम में वह कब खुद को नुकसान पहुँचाती जाती है, उसे खुद भी पता नहीं होता है।
शो की यूएसपी हर एपिसोड में कुछ ऐसा दिखाना है, जो दर्शकों को अगले एपिसोड को देखने के लिए मजबूर कर देता है।तो समय आ गया है कि आप इसके दस एपिसोड्स जरूर देखें। ऑल्ट बालाजी पर बेकाबू 2 स्ट्रीमिंग है।


Click it and Unblock the Notifications