..................... Alt Balaji's action drama Main Hero Boll Raha Hu banging pre-teaser has arrived - Hindi Filmibeat

ऑल्ट बालाजी के एक्शन ड्रामा 'मैं हीरो बोल रहा हूं' का धमाकेदार प्री-टीजर रिलीज, जानिए पूरी डिटेल

By Filmibeat Desk

ऑल्ट बालाजी के एक्शन ड्रामा मैं हीरो बोल रहा हूं का धमाकेदार प्री-टीजर आ गया है। ये खूब धमाल मचा रहा है। ऑल्ट बालाजी के पिछले कुछ शानदार शोज, जैसे बैंग-बैंग, हू इज योर डैडी 2, पंचबीट, फितरत, दिल ही तो है, अपहरण और कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला के शो पोस्टर्स से शो के नायक यानी हीरो गायब हो जा रहे थे।

ऐसे में यह सोचना तो बनता है कि वे सारे हीरोज गायब कहां हो जा रहे थे। तो अब वह राज़ खुलने वाला है कि आखिर वे कहां चले जा रहे हैं। और वह राज खुलेगा अबसे पहले कभी नहीं देखे गए इस एक्शन ड्रामा के वॉइस ओवर के साथ "क्यों ... हीरोज को ढूंढ़ रहे हो ? कंफ्यूज हो गए? कोई नहीं, फ़िक्र मत करो, क्योंकि हीरो तो अब आएगा। "

Alt Balaji, Web series

जी हां, नवाब की एंट्री होने वाली है, इससे पहले आपने कभी ऐसा हीरो नहीं देखा होगा। जल्द ही ऑल्ट बालाजी पर शो मैं हीरो बोल रहा हूँ की एंट्री होने वाली है। इस बार गर्मी को और बढ़ाने के लिए। इसमें नायकों के नायक से मिलने वाले हैं। अब वक़्त आ गया है कि हम सिर्फ और सिर्फ नवाब के बारे में सोचें और यह किरदार निभा रहे हैं, उम्दा और बेहतरीन कलाकार पार्थ समथान।

शो में बेहतरीन कास्ट शामिल हैं, जिनमें पार्थ समथान से लेकर पत्रलेखा, अरशीं मेहता, अर्सलान गोनी, गणेश यादव और कई शानदार कलाकार शामिल हैं और सभी अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X