ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 से सामने आया सिद्धार्थ शुक्ला का दर्द भरा लुक, फैंस का इंतजार खत्म

सिद्धार्थ शुक्ला अगस्त्य के किरदार में फिर एक बार पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ और सामने आ गया है सिद्धार्थ शुक्ला का ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3, पहला लुक। जिसे देखकर आप समझ जायेंगे कि एक बार फिर से सिद्धार्थ अपने रोमांस से जादू फैला देंगे।

सिद्धार्थ शुक्ला के उत्साही प्रशंसकों के साथ-साथ दर्शकों को लोकप्रिय फ्रेंचाइजी के तीसरे सीज़न की रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार है। हैंडसम हंक और उनकी खूबसूरत सह-कलाकार, सोनिया राठी की ऑन-लोकेशन तस्वीरों ने पहले से ही बड़ी उम्मीदें जगा दी हैं। निर्माताओं ने अब सिद्धार्थ शुक्ला के किरदार अगस्त्य का करैक्टर पोस्टर लॉन्च कर दिया है, जिसमें दर्शकों को तीसरे सीजन की एक दिलचस्प झलक देखने मिल रही है।

Siddharth Shukla

मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला , अगस्त्य की भूमिका में एक आदर्शवादी, अभिमानी दिखाई देंगे। उनका किरदार थिएटर की दुनिया से जुड़ा होगा। अगस्त्य राव, जो एक निर्देशक हैं, उन्हें रूमी देसाई से प्यार हो जाता है। पोस्टर में, सिद्धार्थ बारिश की पृष्ठभूमि में निराश, चोटिल और असहाय नज़र आ रहे हैं।

अगस्त्य को ना चाहते हुए भी एक ऐसी लड़की से प्यार हो जाता है, जो एक ऐसी दुनिया से जिससे वह दूरी बनाए रखना पसंद करते है।सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी अभिनीत, 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' अगस्त्य और रूमी की टूटी हुई प्रेम कहानी के बारे में है।

सीरीज़ में उनके रिश्तों का उतार-चढ़ाव दिखाया गया है जहां जुनून कभी खत्म नहीं होता है, बल्कि बदल जाता है। और जैसा कि कहावत हैं, प्यार करने की तुलना में, प्यार से बाहर गिरना अधिक कठिन है और यही सोच कहानी को बहुत सहज बनाती है। बता दें कि इसका टीजर 14 मई यानी कि कल रिलीज होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X