REVIEW कर ले तू भी मोहब्बत 3 - करण और टिप्सी के नफरत के बीच थ्रिलर का ट्विस्ट

By Prachi Dixit

बिजली कड़कते ही बारिश की बूंद जिस तरह धरती को छूने की चाहत में तेजी से बढ़ती है। ठीक इसी तरह टिप्सी और करण खन्ना की 'कर ले तू भी मोहब्बत' आपके दिल पर कभी बूंद की ठंडक तो कभी बिजली के कड़कने की सनसनाहट का अहसास दिलाती है। टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' की सुपरहिट जोड़ी राम कपूर और साक्षी तंवर एक बार फिर से सीजन 3 के साथ मोहब्बत की नई गुत्थी लेकर आए हैं।

आल्ट बालाजी की सीरीज 'कर ले तू भी मोहब्बत सीजन 3' अपने पिछले 2 सीजन के मुकाबले प्यार और रिश्ते के मायने को एक स्तर ऊंचा लेकर जाती है। सीरीज की शुरुआत होती है सुपरस्टार करण खन्ना से। बॅालीवुड का नंबर 1 सुपरस्टार। लड़कियां से घिरा हुआ। लेकिन उसके दिल में टिप्सी के लिए सिर्फ नफरत है। जो कि शराब के नशे में समुद्र की लहरों की तरह उफान मारते रहता है।

karrle tu bhi mohabbat 3

इस सीरीज के पिछले सीजन में आपने जिद्दी मतलबी और शराबी सुपरस्टार करण खन्ना को टिप्सी से बेपनाह प्यार करते हुए देखा है। वहीं इस बार करण को टिप्सी से सिर्फ नफरत करते हुए देखेंगे। 13 एपिसोड की इस सीरीज के हर फ्रेम में प्यार और नफरत को दिलचस्प तरीके से एक दूसरे से टकराते हुए देखेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X