..................... Alt balaji new web series first poster The Verdict State Vs Nanavati - Hindi Filmibeat

'द वर्डिक्ट - स्टेट वर्सेस नानावती' का नया पोस्टर देख, इंतजार करना हुआ मुश्किल

By Prachi Dixit

ऑल्ट बालाजी के कोर्टरूम ड्रामा 'द वर्डिक्ट - स्टेट वेर्सिस नानावती' के धमाकेदार ट्रेलर के बाद अब इसका नया पोस्टर रिलीज किया गया है। अपने ट्रेलर के बाद से इस सीरीज ने वेब की दुनिया में काफी सुर्खियां बटोर ली है। ऑल्ट बालाजी ने ट्रेलर लॉन्च के बाद, अलग-अलग करैक्टर पोस्टर जारी किए हैं जिसने दर्शकों को सीरीज़ के प्रति अधिक प्रत्याशित कर दिया है।निर्माताओं ने आज सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,"पेश है 1959 का भारत।

स्वतंत्र मगर पितृसत्तात्मक। प्रगतिशील मगर रूढ़िवादी। इसने भारतीय न्यायिक प्रणाली भी दिया, जो अपने इतिहास में अब तक का सबसे विवादित मामला है।एक ऐसा केस जिसने समाज को तोड़ दिया था; पुरुष बनाम महिला, पारसी बनाम सिंधी, नैतिक आचार विचार बनाम कानूनी न्याय।

web series

बहुत जल्द एक ऐसा केस देखने के लिए तैयार हो जाइए जिसने समुदायों और मतों को विभाजित कर दिया था जबकि देश ने इस बात पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया था कि कौन दोषी है और कौन निर्दोष है। #TheVerdictStateVsNanavati एक ऐसा मामला जिसने भारत को बांट दिया था।

आपको बता दें कि शशांत शाह द्वारा निर्देशित, 10-एपिसोड श्रृंखला 1959 की वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित है जहाँ एक दमदार पारसी नौसेना अधिकारी ने अपने रिवाल्वर की तीन गोलियों से एक समृद्ध सिंधी व्यापारी को छलनी कर दिया था।

जिसके बाद उस पारसी नौसेना अधिकारी ने पुलिस के पास स्वयं अपने क्रूर अपराध को स्वीकार भी कर लिया था। छह दशकों के बावजूद, केएम नानावटी बनाम महाराष्ट्र राज्य की कुख्यात कहानी अभी भी भारत में सबसे सनसनीखेज आपराधिक मामलों में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X