ऑल्ट बालाजी की थ्रिलर सीरीज ‘गिरगिट’का ट्रेलर रिलीज- पागलपन, जुनून, और रहस्य से भरपूर

By Filmibeat Desk

क्या होता है जब आपका प्यार आपका जुनून बन जाता है, और आपका जुनून आपका पागलपन बन जाता है? इसका जवाब मिलेगा ऑल्ट बालाजी और एमएक्स गोल्ड (एमएक्स प्लेयर की सब्स्क्रिप्शन वीओडी सेवा) थ्रिलर 'गिरगिट' के ट्रेलर में। यह एक ऐसी कहानी है जो हम सभी के अंधेरे पक्ष को सामने लाती है।

यह मानवीय अभद्रता की सीमाओं की पड़ताल करता है, यह मानवीय नीचताओं को दर्शाता है, और भ्रष्टता की गहराई को सामने आता है जिस तक कोई अपनी चाह पूरी करने के लिए उतरने को तैयार है। मुख्य भूमिकाओं में गली बॉय फेम के नकुल रोशन सहदेव, तृप्ति खामकर और तानिया कालरा हैं। यह ट्रेलर हमें बताता है कि सीरीज क्या है, और किस बारे में है!

ALT Balaji

नेटिज़न्स को चकित कर देने वाले मनोरंजक टीज़र के बाद, ऑल्ट बालाजी ने आखिरकार अपनी विशेष सीरीज 'गिरगिट' का ट्रेलर जारी करने का फैसला किया। ट्रेलर की शुरुआत रणबीर के साथ होती है, जिसे नकुल रोशन सहदेव ने निभाया है, जो अभी भी अपनी पूर्व पत्नी जान्हवी के साथ दिखाई देता है।

उसकी अभी भी उसमें दिलचस्पी खत्म नहीं हुई है, जो अन्य महिलाओं के साथ उसकी सभी छिछोरी गतिविधियों के दौरान भीस्पष्ट रूप से दिखाई देता है। हालांकिट्रेलर जान्हवी की मौत की घोषणा करते हुए एक धमाका करता है। और संभावना है कि हत्यारा रणबीरहो सकता है, जो अभी भी अपनी पूर्व पत्नी के प्यार में पागल है।

हम कई अन्य पात्रों से परिचित होते हैं। माही और शामोली ठगने वाली लड़कियां हैं जो रणबीर की कठिन स्थिति का फायदा उठाती हैं। रणबीर की मंगेतर अवंतिका है, जो उससे सिर्फ पैसे के लिए शादी कर सकती है।

ट्रेलर के बारे में बात करते हुए नकुल रोशन सहदेव ने कहाकि "जब मैंने ट्रेलर देखा तो मैं आश्चर्यचकित रह गया। मुझे यह पसंद आया। ट्रेलर में गाइ रिची वाइब है और मैं उनके काम का प्रशंसक रहा हूं। यह तीन जटिल किस्म के लोगों के एक-दूसरे के नजदीक आने और उनकी जिन्दगी के आपस में जुड़ने की कहानी है। मैं इसके लिए वास्तव में उत्साहित हूं। मैं ट्रेलर पर लोगों की प्रतिक्रिया सुनने का इंतजार कर रहा हूं।"

तृप्ति खामकर ने साझा किया कि "मैं वैसे भी शो को लेकर उत्साहित हूं। मैंने इसमें अपना दिल और आत्मा लगा दी है। मैं शो के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। यह शो इस बारे में है कि हम गिरगिट के जीवन की तरह रंगीन इस खूबसूरत दुनिया में कैसे रहते हैं। अब जब ट्रेलर लॉन्च हो गया है तो मैं और अधिक उत्साहित हूं। इसलिए मैं वास्तव में चाहती हूं कि लोग ट्रेलर को साझा करें और 'गिरगिट' के बारे में प्रचार करें। हमने इसे बहुत प्यार से बनाया है, उम्मीद है कि हमें वापस प्यार मिलेगा।"

ट्रेलर मनोरंजक, रोमांचक और थ्रिल पैदा करने वाला है। यह निश्चित रूप से आपको ऐसी स्थिति में रखेगा कि आप और देखना चाहेंगे। ट्रेलर में नकुल ने अपनी हरकतों से छाप छोड़ी है. अन्य कलाकारों सहित 'गिरगिट' में नकुल रोशन सहदेव, तानिया कालरा, तृप्ति खामकर, शाहवर अली, अश्मिता जग्गी, एलेक्ज़ेंडर लिलिक, समर विरवानी मुख्य भूमिका में हैं।

'गिरगिट' एक ऐसी कहानी है जो आपको बताती है कि कोई भी जैसा दिखता है, वास्तव में वह वैसा नहीं है, और हम सभी अंत में, केवल गिरगिट हैं जो अपनी इच्छाओं और स्वार्थी जरूरतों के अनुसार परिस्थितियों में हेरफेर करने के लिए रंग बदलते रहते हैं। 'गिरगिट' ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर के बीच उत्साहजनक कंटेंट पार्टनरशिप की एक और दिलचस्प सीरीज है।

'गिरगिट'की स्ट्रीमिंग 27अक्टूबर से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स गोल्ड (एमएक्स प्लेयर की सब्सक्रिप्शन वीओडी सेवा) पर शुरू हो जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X