ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 Teaser: सिद्धार्थ शुक्ला ने जीत लिया दिल, दिखा जुनून, फैंस ने बोला कबीर सिंह
ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 के टीजर के साथ ही सिद्धार्थ शुक्ला ने अगस्त्य की भूमिका में दमदार तरीके से वापसी कर रहे हैं। इस टीजर को देखने से कबीर सिंह के किरदार का अहसास होता है। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी अदायगी से ये साबित कर दिया है कि ब्रोकन बट ब्यूटीफुल प्यार, दर्द और जुनून की कहानी है। सिद्धार्थ अपनी शानदार एक्टिंग से स्क्रीन में जान भर देते हैं। टीजर में कई सीन्स हैं, हर तरफ केवल सिद्धार्थ शुक्ला ही छाए हुए हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला के अपोजिट सोनिया राठी हैं। जो कि रूमी की भूमिका में हैं। इस टीजर में रूमी और अगस्त्य के प्यार और दर्द के सफर को दिखाया गया है। कैसे वह एक दूसरे के करीब आते हैं, जहां पर उनके बीच के प्यार में दरार आती है और फिर दिखती है तड़प। टीजर के कई ऐसे सीन्स हैं जो कि कबीर सिंह फिल्म की याद दिलाते हैं, जहां पर अपने प्यार को याद कर अगस्त्य शराब के नशे में दिखता है और उसके आंखों में दिखती है मोहब्बत को पाने की तड़प।

इस टीजर को शेयर करते ऑल्ट बालाजी ने लिखा है कि जुनून कभी खत्म नहीं होता, वह बदल जाता है। रूमी और अगस्त्य की कहानी कुछ ऐसी ही है। कभी-कभी आप जो चाहते हैं, हो सकता है वह वैसा न हो जो आपको चाहिए।
बता दें कि सरिता ए तंवर और नीरज कोठारी द्वारा निर्मित और प्रियंका घोष द्वारा निर्देशित ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 29 मई 2021 को ऑल्ट बालाजी पर रिलीज होगी। जल्द इसका ट्रेलर पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला को टीजर में देखने के साथ सोशल मीडिया पर #KabirSingh #SidharthShukla ट्रेंड हो रहा है। फैंस इस तरह अपने रिएक्शन दे रहे हैं...


Click it and Unblock the Notifications











