एक्शन-थ्रिलर फ्रैंचाइज़ी 'बैंग बैंग' स्टारकास्ट फाइनल- पॉपुलर टिकटॉक स्टार को एकता कपूर ने किया लॉक

ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 क्लब की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फ्रैंचाइज़ी 'बैंग बैंग - साउंड ऑफ़ क्राइम्स' का टीज़र बीते दिन लॉन्च किया गया था जिसमें शो की मुख्य जोड़ी की धमाकेदार एंट्री के साथ एक छोटी सी झलक साझा की गई थी। अब, निर्माताओं ने एक अन्य टीज़र रिलीज़ कर दिया है, जिसमें शो के लिए चुने गए कलाकारों से रूबरू करवाया गया है।

शो के प्रमुख चेहरों की तलाश में, निर्माताओं ने देश भर में वर्चुअल ऑडिशन का आयोजन किया था। टीज़र में अंततः लीड कास्ट का खुलासा कर दिया गया है जिसमें फैसल शेख उर्फ़ मिस्टर फ़ैसु (सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर) और रूही सिंह (लोकप्रिय टिकटॉक फेम और अभिनेत्री) नज़र आ रही हैं।

Bang Bang

आपको बता दें, अभिनेत्री-मॉडल और पूर्व मिस इंडिया, रूही इससे पहले कैलेंडर गर्ल्स और इश्क फॉरएवर जैसी फ़िल्मों के साथ-साथ स्पॉटलाइट 2, रन अवे ब्राइड और एंटी सोशल नेटवर्क जैसी वेब सीरीज में नज़र आ चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि प्रतिभाशाली अभिनेत्री, जो सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हैं, वे मार्शल आर्ट और शाओलिन कुंग फू में भी प्रशिक्षित है, लिहाजा एक्शन सीन्स में रूही कमाल दिखा सकती हैं।

मिस्टर फ़ैसु के नाम से लोकप्रिय इस सोशल मीडिया स्टार के टिकटॉक पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स थे, क्योंकि वह वीडियो-शेयरिंग एप्लिकेशन पर कंटेंट बनाते है जिसने उन्हें बड़े पैमाने पर प्रसिद्धि हासिल करवाई है। वह 13.5 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स के साथ इंस्टाग्राम पर भी लोकप्रिय है।

शो में रहस्य, सस्पेंस, धमाकेदार एक्शन और कई झूठे रहस्यों के बीच ढ़ेर सारा यूथ ड्रामा देखने मिलेगा। जिसकी परतें एक के बाद एक खुलेंगी। अक्षय बीपी सिंह द्वारा निर्मित और अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित, बैंग बैंग की शूटिंग सितंबर महीने से उदयपुर शहर में शुरू की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X