..................... Alt Balaji and Zee5 launch trailer and music album of Broken but Beautiful Season 2 - Hindi Filmibeat

ब्रोकन ...बट ब्यूटीफुल सीजन 2 का रोमांटिक Trailer रिलीज, शानदार म्यूजिक, दिलचस्प कहानी

बहुप्रतीक्षित शो 'ब्रोकन ...बट ब्यूटीफुल सीजन 2' अब 27 नवंबर 2019 से ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम करने के लिए तैयार है। विक्रांत मैसी (वीर) और हरलीन सेठी (समीरा) अभिनीत यह शो दो ऐसे व्यक्तियों के जीवन को दर्शाएगा जो अपने अशांत अतीत से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि पिछले सीजन की तरह इस बार भी म्यूजिक दर्शकों के दिल में जादू बिखेरने के लिए तैयार है।

पिछले सीजन की तरह इस बार भी वीर और समीरा की कहानी में ट्विस्ट है। अनुजा जोशी और गौरव अरोड़ा का किरदार कहानी को नए मोड़ पर लेकर आया है। गानों को बॉलीवुड के कुछ जाने-माने संगीतकार विशाल मिश्रा, अखिल सचदेवा, अनुषा मणि और सैंडमैन ने अपनी आवाज़ दी है।

Broken but Beautiful Season 2

एकता कपूर ने कहा कि जब मैं शो बनाती हूं तो मैं इसे अपने दिल से व्यक्त करती हूं! सभी कहानी का सुखद अंत नहीं होता है, लेकिन हमें खुद को संभालते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता होती है। और जब आप किसी से ब्रेकअप करते है तो सब कुछ पीछे छोड़ कर, आगे बढ़ने की प्रक्रिया भी खुद को खोजने की तरह है! और यही ब्रोकन ..बट ब्यूटीफुल सीज़न 2 में दर्शाया गया है।

वीर का किरदार निभा रहे प्रशंसित अभिनेता विक्रांत मैसी ने बताया कि मैंने शो को अपना सबकुछ दिया है और जिस तरह से कहानी को आगे बढ़ाया है उससे मैं बेहद खुश हूं। मुझे आशा है कि दर्शकों को यह पसंद आएगा।

हरलीन सेठी ने चुटकी लेते हुए कहा कि मैं पहले सीज़न के रिलीज से पहले एक न्यूकमर थी, इसलिए मुझसे उम्मीदें बिल्कुल न्यूनतम थीं। लेकिन इस शो को ऊंचाइयों तक पहुंचता देखने के बाद, दर्शकों को अब समीरा के मेरे किरदार से एक पावर-पैक प्रदर्शन की उम्मीद है।

इस तरह की अपेक्षाओं के साथ शूटिंग करना निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण था, लेकिन इसी चुनौती ने मुझे बेहतर परफॉर्म करने में मदद की है। बता दें कि ब्रोकन....बट ब्यूटीफुल सीज़न 2" 27 नवंबर 2019 से केवल ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X