'कहने को हमसफ़र है' के तीसरे सीज़न से दिल छू लेने वाला गीत 'तू ही तू' हुआ रिलीज़!
ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे रोमांटिक ड्रामा सीरीज़ में से एक 'कहने को हमसफर हैं' अपने दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले ट्रैक के लिए प्रसिद्ध है, जिसे वे अपने एपिसोड में रिलीज़ करते है। इस वेब सीरीज़ को देख चुके लोग शो में स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस, दमदार कहानी और मंत्रमुग्ध कर देने वाले म्यूजिक को काफी पसंद कर रहे हैं। पहले दो सीज़न से 'तुम हो पास' और 'तेरियां गल्ला' जैसे खूबसूरत गानों ने लाखों दर्शकों के दिल जीत लिए है।
अब एक और गाना लांच किया गया है। तू ही तू' नामक यह एक आकर्षक गीत है, जो किंग्शुक चक्रवर्ती द्वारा रचित है। वही, चिन्मयी त्रिपाठी द्वारा दिए गए शक्तिशाली लिरिक्स और धुन के साथ इस गाने ने फैंस के बीच आने के साथ ही लोकप्रियता पा ली है।'तू ही तू' गीत स्टार कास्ट की भावनाओं के साथ पूरी तरह से मेल खाता है जो दर्शाता है कि प्यार हमेशा परफ़ेक्ट नहीं होता है। इसे परियों की खूबसूरत कहानियों की तरह परिभाषित करना मुश्किल है।

असल जिंदगी में कभी-कभी इसका अंत खूबसूरत नहीं होता है। और इस सीरीज़ में हर किरदार इन्हीं बाधाओं से उभरने की कोशिश कर रहा है। इस गाने में अपने दिल के करीबी खास शख्स के लिए बिना जुनूनी प्यार को चित्रित किया गया है।
शो के तीसरे सीजन को 6 जून के दिन ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 पर प्रीमियर किया गया है जिसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इस शो में ओटीटी मंच पर रोनित रॉय, गुरदीप कोहली पुंज, मोना सिंह, अपूर्वा अग्निहोत्री, पूजा बनर्जी, अदिति वासुदेव, और अंजुम फकीह जैसे प्रसिद्ध अभिनेताओं की शानदार स्टार कास्ट नज़र आ रही है।'कहने को हमसफ़र हैं' सीजन 3 के इस ट्रैक को आप ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 ऐप और उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुन सकते है।
View this post on InstagramA post shared by ALTBalaji (@altbalaji) on


Click it and Unblock the Notifications