ऑल्ट बालाजी- जी 5 के एक्शन ड्रामा शो 'मैं हीरो बोल रहा हूं' में पार्थ समथान का दमदार किरदार, इंतजार खत्म

By Filmibeat Desk

ऑल्ट बालाजी और ज़ी 5 अपने नए शो मैं हीरो बोल रहा हूं को लेकर आ रहा है। जहां पर पार्थ समथान एक अलग अंदाज में दिखाई देंगे। ये एक ऐसे इंसान की कहानी है, जिसका नाम है नवाब। यह शो दर्शकों को खूब मनोरंजन कराएगा। इस शो में एक हीरो की जिंदगी और उसके सपने को दिखाया जायेगा और उसके सपनों के शहर मुंबई पर राज करते हुए दिखाया जायेगा।

यह सीरीज दर्शकों को मुंबई के उस दौर में लेकर जायेगा, जब मुंबई में काफी अपराध होते थे और उस वक्त मुंबई बॉम्बे के रूप में जानी जाती थी। इस सीरीज में पार्थ समथान के सफर को दिखाया जायेगा, जो कि शो में नवाब के किरदार में हैं। यह एक ऐसा लड़का है, जो कि बरेली से आया है और अब पूरी मुंबई पर राज करना चाहता है।

parth samthaan

नवाब एक बड़ा गैंगस्टर बन गया है, लेकिन अब भी वह अपनी गर्लफ्रेंड या प्रेमिका लैला( पत्रलेखा) , जो कि 90 की दशक की मशहूर अभिनेत्री रहती है। इस पर उसका दिल अटका हुआ है। नवाब का लैला के लिए जो एक खास आकर्षण है, वह उसे एक अजीब सी स्थिति में डाल देता है, जहां वह उसे सुरक्षित रखने के लिए किसी भी हद तक जाने की कोशिश करता है। लेकिन इस प्रेम कहानी का एक विलेन है और वह है लाला( अर्सलान गोनी) , जो कि नवाब के पैरों से पूरी जमीन हटा देना चाहता है और अंडरवर्ल्ड की दुनिया में एकाधिकार जमाना चाहता है।

इस शो के बारे में पार्थ समथान कहते हैं "लंबे अंतराल के बाद फिर से कैमरे पर लौटना मेरे लिए खास है। खासतौर से ऐसा किरदार जो मैंने पहले नहीं किया है, वह किरदार निभाना भी बेहद खास है। मैंने इस किरदार के लिए खुद की सीमाएं तोड़ी हैं और एक एक्टर के रूप में खुद को चैलेंज किया है।

इस बारे में अर्सलान गोनी का कहना है " मैं हीरो बोल रहा हूं एक शानदार शो है। हर किसी को ऐसा मौका कम ही मिलता है, जब उन्हें ऐसा शो और ऐसा किरदार निभाने का मौका मिल जाए। मैं उसके लिए काफी खुश हूं। मैं लाला का किरदार निभा कर खुश हूं।

इस शो का निर्माण जगरनॉट प्रोडक्शन ने किया है और इसका निर्देशन सिद्धार्थ लूथर कर रहे हैं। यह 13 एपिसोड्स के शो हैं। शो में पार्थ समथान , पत्रलेखा, अर्शीन मेहता, अर्सलान गोनी, गणेश यादव, चंदन रॉय सान्याल, अंकित गुप्ता और अन्य कलाकार शामिल हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X