'मर्डर की जिम्मेदारी मेरी..' Bigg Boss के घर के अंदर इस शख्स की हत्या करना चाहती हैं Alice Kaushik?

Alice Kaushik wants to Kill Karan Veer Mehra- बिग बॉस सीजन 18 अब टॉक्सिक होता जा रहा है और लगातार घर में झड़प और दुश्मनी देखने को मिल रही है। इस वक्त एलिस कौशिक के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया है और वो तेजी से वायरल हो रहा है।
एलिस कौशिक इस दौरान करण वीर मेहरा को जान से मारने की बात कर रही है। उनका कहना है कि वो करण का मर्डर करना चाहती हैं और अगर वो मरता है तो उसकी जिम्मेदारी मेरी होगी।
एलिस का ये वीडियो सामने आकर लोगों को हैरान कर रहा है। इस वीडियो में एलिस के साथ अभिषेक मिश्रा और ईशा सिंह बैठे हुए है। एलिस थोड़ी सी नाराज दिख रही है।
क्या बोलीं एलिस?
एलिस ने में कहा, ''मैं करण को जान से मारना चाहती हूं, नहीं कुछ नहीं।'' अभिषेक पूछता है, ''क्या करण?'' एलिस कहती है, ''मैं करण को मारना चाहती हूं, रिकॉर्ड हो रहा है.. मर्डर करण। गेम में, रिकॉर्ड में फिजिकली। अगर उसकी मौत होती है तो मैं जिम्मेदारी रहूंगी।'' इसके बाद अभिषेक हंसना शुरु कर देते हैँ। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है।
क्या बोले लोग
वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''भाई ये क्या है अफवाहों को कंवर ने खारिज कर दिया। लेकिन करणवीर मेहरा पर गुस्सा दिखा रहे हैं। जेल जाने की तैयारी है क्या।'' एक ने लिखा, ''मुझे लगता था ऐलिस अच्छी होगी ईशा से लेकिन ऐशा अच्छी है।'' एक ने लिखा, ''ये सब क्या देखने को मिल रहा है।'' इस तरह से लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि अब वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











