सालों बाद एक्ट्रेस ने पापा को किया फोन, तब पता चला वो तो मर गए... बोलीं- फिर 4 सालों तक..

पंड्या स्टोर एक्ट्रेस एलिस कौशिक इन दिनों बिग बॉस 18 में अच्छी खासी गेम खेल रही है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने शो के दौरान अपने बचपन को लेकर एक दुखद खुलासा भी किया है। नायरा बनर्जी से बातचीत के दौरान एलिस कौशिक ने बताया ही उनका बचपन काफी ज्यादा टॉक्सिक था।
एलिस कौशिक बताती है कि उनके माता-पिता के रिश्ते बिल्कुल भी अच्छे नहीं थे और दोनों के खूब लड़ाई झगड़ा भी हुआ करते थे। अक्सर उनके माता-पिता के बीच में बहसबाजी भी होती रहती थी और घर का माहौल पूरी तरीके से टॉक्सिक था।
एलिस कौशिक ने बात करते हुए बताया कि "मेरी मां और पिता के बीच में रोजाना बहुत ज्यादा लड़ाइयां हुआ करती थी। मेरे पिता भी काफी वॉयलेंट हुआ करते थे। लेकिन इसके बावजूद भी मैं अपने पिता के बहुत क्लोज थी क्योंकि वह मेरे इमोशंस को समझते थे।"
तभी नायरा बनर्जी ने एलिस कौशिक से सवाल किया कि क्या उनके पिता उनके प्रति भी वॉयलेंट थे? जिस पर अभिनेत्री ने कहा कि "हर कोई वॉयलेंट था। मेरी मां भी ऐसी ही थी और वॉयलेंस तो उनका स्वभाव था और मैं इस माहौल में पली-बढ़ी हूं। हमारे लिए यह सब नॉर्मल था।"
एलिस कौशिक ने बताया कि उनके माता-पिता अलग हो गए थे और तकरीबन 2 से 3 साल बाद उनकी मां ने उन्हें पिता को कॉल करके बात करने के लिए भी कहा था। लेकिन जब अलेक्स कौशिक ने पिता को कॉल की थी तो किसी अनजान शख्स ने कॉल पर किया और बताया कि अब उनके पिता इस दुनिया में नहीं रहे।
एलिस कौशिक ने बताया कि वह पुलिस वाले थे और उनके पिता ने सुसाइड किया। तब पुलिस वाले कमरे का दरवाजा भी तोड़कर अंदर चले गए थे। जब एक्ट्रेस को अपने पिता की सुसाइड को लेकर पता चला था तो तकरीबन 4 साल तक उनकी आंखों के सामने से पिता की तस्वीर नहीं हटा करती थी।
एलिस कौशिक ने बताया कि इस बात से उनकी मां को फर्क नहीं पड़ा था, ऐसा इसीलिए क्योंकि वह उनके पिता से इमोशनली दूर हो गई थी और उन्होंने तब तक दूसरी शादी भी कर ली थी। लेकिन एक्ट्रेस की मां का दूसरा पति भी कुछ सही इंसान नहीं निकाला और एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपना घर भी छोड़ दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











