..................... Alice Kaushik Break Silence On Sharing Bed With Avinash Mishra In Bigg Boss 18 - Hindi Filmibeat

180 कैमरों के बीच अविनाश मिश्रा संग बेड शेयर करने पर एलिस कौशिक ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- उसने मुझे...

Alice Kaushik

Alice Kaushik: बिग बॉस 18 में टीवी एक्ट्रेस एलिस कौशिक को देखा गया था। यहां तक कि उन्हें शुरू में फाइनलिस्ट भी घोषित कर दिया गया था। हालांकि आपको बता दें कि वह कुछ ही हफ्तों में शो से बाहर हो गई। उनकी जर्नी में काफी उतार-चढ़ाव भी रहे और इस बात का उनका कोई पछतावा भी नहीं है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एलिस कौशिक की अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के साथ में बहुत ही गहरी दोस्ती देखने को भी मिली थी। अब शो का एक वीडियो तेजी से वायरस होता हुआ भी नजर आ रहा है और इसमें एलिस कौशिक अपने दोस्त अविनाश मिश्रा के साथ में बेड शेयर करते हुए नजर आई।

एलिस कौशिक और अविनाश मिश्रा को साथ में सोते हुए देखकर हर कोई हैरान हो गया था। काफी सारे लोग तो एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए भी नजर आए कि वह अपने बॉयफ्रेंड कंवर ढिल्लों को धोखा दे रही है। हालांकि आपको बता दें कि अब एक्ट्रेस ने इस क्लिप को लेकर रिएक्शन दिया है और इसके पीछे की सच्चाई भी बताई है।

एक इंटरव्यू के दौरान एलिस कौशिक ने बताया कि "मैं यही कहना चाहती हूं कि यह वीडियो बहुत गलत तरीके से वायरल हो रही है। इसमें अविनाश के कंधे पर मैंने सिर रखा हुआ है और मैं सो रही हूं। इस दौरान इस वीडियो को बहुत गलत तरीके से दिखाया जा रहा है। मैं यही बात क्लियर करना चाहती हूं कि मैं एक ऐसी इंसान हूं जिसको ज्यादा एंजायटी और डिप्रेशन होता है।"

एलिस कौशिक ने आगे कहा कि "शो में हर कोई जानता है कि मैं हर सुबह और शाम को दवाई लेती थी। मुझे मेडिकल रूम में भी बुलाते थे। कई बार मुझे एंजायटी अटैक भी आए और तब भी कुछ ऐसा ही हुआ था। इसीलिए मेरे साथ में ईशा भी रहती थी और कई बार अविनाश ने भी मुझे सपोर्ट किया। तो ईशा वाला वीडियो क्यों नहीं दिखाया गया और अविनाश वाला ही क्यों दिखाई जा रहा है।"

एलिस कौशिक ने आगे कहा कि "अविनाश ने तब मेरे साथ में रहकर एक सच्चे दोस्त की तरह मेरी सहायता की थी। लेकिन उसको लोगों ने बहुत गलत तरीके से दिखाया है।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि एलिस कौशिक अब शो से बाहर आ चुकी है और साथ ही साथ काफी सारे लोगों का कहना है कि आखिरकार बिग बॉस द्वारा उन्हें फाइनलिस्ट घोषित कैसे कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X