'अलीबाबा ' शो में Tunisha Sharma की जगह होगी इस खूबसूरत स्टार की एंट्री, शीजान खान शो से बाहर !

Alibaba Dastaan E Kabul:तुनिषा शर्मा सुसाइड के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। तुनिषा शर्मा और शीजान खान की रोमांटिक जोड़ी तो अली बाबा दास्तान ए काबुल में काफी पसंद किया गया है। इसी शो के सेट पर शीजान खान के मेकअप रुम में तुनिषा ने सुसाइड कर लिया। इसके बाद शो के मेल लीड एक्टर शीजान खान को पुलिस ने अपनी कस्टडी में रखा हुआ है।
शीजान खान से पुलिस लगातार तुनिषा को लेकर कई सारे सवाल किए जा रही हैं। फिलहाल कुछ दिन के ब्रेक के बाद एक बार फिर से अलीबाबा दास्तान एक काबुल शो की शूटिंग शुरू हो गई है। लेकिन बिना शो के मेल और फीमेल लीड के शो की शूटिंग करना मेकर्स के लिए बड़ा सवाल है। टीवी पर फिलहाल शो के पिछले एपिसोड का प्रसारण किया जा रहा है।
मेकर्स की तरफ से 2 बातें निकल कर सामने आ रही है। पहला तो यह कि वह शो में तुनिषा के किरदार मरियम की जगह किसी और को कास्ट कर सकते हैं। या फिर मरियम के किरदार की जगह शो में नई फीमेल किरदार को लाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट अनुसार शीजान खान को भी शो से हटाया जाएगा। शीजान खान की जगह लीड किरदार के लिए अभिषेक निगम का नाम सामने आया है। तुनिषा शर्मा की जगह जिस नाम की चर्चा सबसे अधिक हो रही है, वह अवनीत कौर हैं। अवनीत कौर को कुछ दिन पहले तुनिषा शर्मा की अंतिम यात्रा में भी देखा गया था।
जहां वह काफी भावुक दिखाई दे रही थीं। अवनीत कौर एंबुलेंस में भी थीं, जिससे तुनिषा के शव को घर से शमशान घाट ले जाया गया था। बता दें कि शीजान खान की जगह अभिषेक निगम का नाम काफी चर्चा में हैं। हालांकि अभिषेक और अवनीत कौर की टीम की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।


Click it and Unblock the Notifications











