बिग बॉस के घर से भाग जाएंगे अली!
बिग बॉस के घर से भाग जाने का सिलसिला पहले सीजन से ही चला आ रहा है। इस सिलसिले को आगे बढ़ा रहे हैं बिग बॉस 8 के प्रतिभागी अली। अली ने दो दिन पहले भी घर से भागने की कोशिश की थी लेकिन बिग बॉस द्वारा समझाने पर वो समझ गये और बिग बॉस ने उन्हें सीक्रेट रुम में भेज दिया ताकि वो थोड़ा समय आराम कर सकें। लेकिन घर में आने के बाद दोबारा से अली के साथ घरवालों ने फिर से ऐसा बर्ताव करना शुरु किया कि अली दोबारा से घर की छत पर चढ़ गये।

अली के घर के भागने के पीछे वजह आपको बता दें, असल में कुछ दिन पहले अली ने सोनाली व उपेन को लेकर कुछ कमेंट किये थे जिनके बारे में जब सोनाली को पता चला तो वो खुद को रोक ना सकीं और उन्होंने अली को थप्पड़ मार दिया। इस बात से अली काफी नाराज हुए और उन्होंने घर से बाहर कूदने की कोशिश की। लेकिन अली को बिगबॉस ने रोक लिया।
दोबारा जब अली वापस घर आए तो घरवालों का बर्ताव उनके लिए काफी अलग था। लोग उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं देते दिखे और इस वजह से अली थोड़ा सा परेशान हो गये। अली ने कैप्टनसी के टास्क में रेने का साथ देकर उन्हें कैप्टन भी बनाया लेकिन घरवालों की राय अली को लेकर निगेटिव रही। जब उपेन ने ये बात अली से शेयर की तो अली ने फिर से बिग बॉस के घर से भागने की कोशिस की।
अब अली अपनी इस कोशिश में कामयाब होते हैं या नहीं। और सलमान खान शनिवार के वार में अली व बाकी घरवालों की कैसे बैंड बजाते हैं ये देखने के लिए रात 9 बजे देखें बिग बॉस 8, शनिवार का वार सलमान के साथ।


Click it and Unblock the Notifications