घर में रहने के लिए अली ने थामा डिंपी का दामन!
बिग बॉस का खेल है ही कुछ ऐसा कि यहां पर बने रहने के लिए चर्चा में रहना बेहद जरुरी है। दर्शकों को कुछ नया और कुछ मसालेदार परोसने की चाहत में प्रतिभागी क्या नहीं करते। यहां तक कि झूठे प्यार का खेल खेलने में भी पीछे नहीं रहते। उन्हें इससे कोई मतलब नहीं कि कभी कभी ये खेल किसी को भारी भी पड़ सकता है। आखिर यूं ही नहीं कहा गया है प्यार के बारे में कि एक आग का दरिया है और डूब के जाना है।

अली भी कुछ ऐसी ही आग से खेलने की कोशिश कर रहे हैं। बात कुछ यूं है कि आजकल अली बिग बॉस 8 के घर में कुछ हफ्तों पहले आईं डिंपी महाजन के साथ प्यार व रोमांस करने की कोशिश कर रहे हैं। अली को कुछ दिन पहले अपने दोस्तों के साथ ये कहते भी देखा गया कि अगर बिग बॉस के घर के अंदर रहना है तो किसी के साथ रोमांस करो कुछ तड़का लगाओ जिससे दर्शक ज्यादा से ज्यादा वोट दें।
उसी दिन के बाद से अली को डिंपी के पीछे पीछे घूमते हुए देखा जा रहा है। सोमवार को तो अली ने डिंपी के पीछे सीटी मारने से लेकर उन्हें देखकर इशारे करने भी शुरु कर दिये। यहां तक कि शाम के समय बेड पर लेटकर अली डिंपी के साथ बहुत ही गुपचुप बातें करते दिखे। वो डिंपी के साथ फ्लर्ट करने की साफ साफ कोशिश कर रहे थे।
एक तरफ अली डिंपी के साथ नकली प्यार की पींगे बढ़ा रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ पी3जी ग्रुप को बैठकर अली के इस बर्ताव की आलोचना करते हुए भी देखा गया। प्रीतम, प्रनीत व पुनीत इस बारे में चर्चा करते हुए कह रहे थे कि अली ये गलत कर रहा है। और उसने ये भी कहा है कि बाहर वाली को जाकर समझा देंगे। अभी तो गेम में बने रहना जरुरी है।


Click it and Unblock the Notifications