Tunisha Sharma सुसाइड के बाद फिर शुरू हुई 'अली बाबा' शो की शूटिंग, एक्ट्रेस बोलीं- डर का माहौल

Tunisha Sharma, Sapna Thakur

Ali Baba-Dastaan-E-Kabul:तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में पुलिस ने अपनी जांच जारी रखी है। इस पूरे मामले को लेकर अली बाबा दास्तान ए काबुल के अभिनेता शीजान मोहम्मद खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 24 दिसंबर को तुनिषा शर्मा ने अली बाबा दास्तान एक काबुल के सेट पर सुसाइड कर लिया था। ऐसे में सेट पर शूटिंग को पूरी तरह से रोक दिया गया। अब इस पूरी घटना के 2 सप्ताह बाद अली बाबा दास्तान ए काबुल की शूटिंग फिर से शुरू कर दी गई है। इस बात की जानकारी शो की एक्ट्रेस सपना ठाकुर ने दी है। मिली जानकारी अनुसार 24 दिसंबर को तुनिषा के निधन के बाद से ही सेट पर डर के साथ एक अजीब माहौल बना हुआ है। लेकिन मेकर्स को किसी ना किसी तरह शो का काम शुरू करना ही है। अली बाबा दास्तान ए काबुल के पुराने एपिसोड प्रसारित किए जा चुके हैं। शो के दोनों लीड के ना होने का घाटा पहले से ही मेकर्स झेल रहे हैं। इस शो की शूटिंग का आगाज 29 दिसंबर से शुरू किया गया।

मैं पहुंची तो मेरे मन में बहुत भारीपन था

मैं पहुंची तो मेरे मन में बहुत भारीपन था

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अलीबाबा शो की एक्ट्रेस सपना ठाकुर ने बताया कि सेट पर जब मैं पहुंची तो मेरे मन में बहुत भारीपन था। मुझे नहीं पता था कि इसे क्या कहूं मैं? ऐसा महसूस हो रहा था कि जैसे कोई भार हमारे ऊपर बंधा हुआ है। हम उसी भारी वजन को लेकर चल रहे हैं।

टीम अभी भी सदमे से बाहर नहीं आ पाई

टीम अभी भी सदमे से बाहर नहीं आ पाई

सपना ने पूरे सेट पर मौजूद लोगों के बारे में बात करते हुए कहा कि पूरी टीम अभी भी सदमे से बाहर नहीं आ पाई है। शूटिंग के लिए सेट पर जाना काफी भारी लग रहा है। हमारा अहसास अच्छा नहीं है। लोगों के लिए यह कहना आसान है कि शो को चलते रहना चाहिए।

उसी सेट पर नहीं हो रही है शूटिंग

उसी सेट पर नहीं हो रही है शूटिंग

लेकिन जब आप इसका सामना करते हैं तो महसूस होता है कि यह कितना कठिन है। सपना ने बताया कि जब शो पर फिर से शूटिंग के लिए उन्हें कॅाल आया तो, मेरे मन में यह सवाल आया कि क्या फिर से उसी सेट पर हम शूटिंग करेंगे?

तुनिषा के निधन के बाद कई बदलाव

तुनिषा के निधन के बाद कई बदलाव

लेकिन फिर हमें बताया गया कि दूसरे सेट पर इसकी शूटिंग हो रही है। वहां पर हमारी बहुत सारी यादें हैं। मैं फिर दूसरे सेट पर शूटिंग के लिए गई। सपना ने कहा कि फिर से सेट पर शूटिंग के लिए कब बुलाया जाएगा, इसकी मुझे खबर नहीं है। तुनिषा के निधन के बाद कई बदलाव किया जाना है। उसकी अभी प्लानिंग चल रही है।

तुनिषा के बारे में जानकर हैरान हूं

तुनिषा के बारे में जानकर हैरान हूं

तुनिषा के साथ अपने रिश्ते पर सपना ने कहा कि वह सेट पर हमेशा खुश रहती थी। मैंने कभी उसे उदास या शांत नहीं देखा है। वह मेरे होमटाउन चंडीगढ़ से थी। हम पंजाबी में बात करते थे। मैं जानकर काफी हैरान हूं कि वह डिप्रेशन में थी और तनाव से भरे हालातों से गुजर रही थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X