..................... अली बाबा दास्तान एक काबुल 2 प्रोमो शीजान खान बाहर अभिषेक निगम की अली बाबा एंट्री।Ali Baba dasstaan E Kabul 2 Promo sheezan khan out abhishek nigam entry as ali baba  - Hindi Filmibeat

Ali Baba Dasstaan E Kabul 2 Promo:  शीजान खान नहीं ये एक्टर बनेगा नया 'अलीबाबा', फैंस का भड़का गुस्सा 

Ali Baba dasstaan E Kabul 2 Promo

Ali Baba dasstaan E Kabul 2 Promo:टीवी के लोकप्रिय शो अली बाबा दास्तान एक काबुल के साथ हमेशा के लिए तुनिषा शर्मा और शीजान खान का नाम जुड़ गया है। हाल ही में इस शो का नया प्रोमो सामने आया है। जहां पर शीजान खान की जगह एक नए एक्टर ने एंट्री ले ली है। इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस नाराज हैं। वीडियो के नीचे कमेंट कर लिख रहे हैं कि शीजान खान की जगह कोई दूसरा अली बाबा नहीं बन सकता है।

शीजान खान की जगह प्रोमो में अभिनेता सिद्धार्थ निगम दिखाई दे रहे हैं। अली बाबा दास्तान एक काबुल की पुरानी कहानी को खत्म करके इसका पार्ट 2 लाया जा रहा है। चैनल ने इसका प्रोमो जारी किया है। जिसे देखकर यह तो साफ हो गया है कि शीजान खान की जगह एक्टर सिद्धार्थ निगम को साइन किया गया है। हालांकि तुनिषा शर्मा की जगह किसी दूसरी एक्ट्रेस को कास्ट किया जाएगा। या फिर किसी नई महिला किरदार की एंट्री की जाएगी, इसका भी जल्द खुलासा किया जाएगा।

सोनी सब टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि काबुल की जो दास्तान रह गई अधूरी , लौट आया है रखवाला नए अंदाज में करने पूरी। कई फैंस ने इस पर रिएक्शन देते हुए लिखा है कि अली बाबा का किरदार केवल शीजान कर सकता है। एक फैन ने लिखा है कि हम शीजान खान को मिस कर रहे हैं। एक फैन ने प्रोमो देखकर लिखा है कि अब शो बंद होने वाला है।

बता दें कि शीजान खान 24 दिसंबर से पुलिस की कस्टडी में हैं। तुनिषा के साथ उनके रिश्ते को लेकर लगातार शीजान से पूछताछ का आरोप लगाया जा रहा है। तुनिषा और शीजान ने एक दूसरे को कुछ महीने तक डेट किया था। फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ऐसे में पुलिस शीजान को कस्टी में रखकर पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X