OMG...कपिल का गुस्सा सुनील ने अली पर उतारा..दे दिया धक्का..
अली असगर ने सबसे बड़ा कलाकार के मंच पर सुनील के सामने कपिल के साथ हुई लड़ाई का जिक्र किया। आइए फिर जानते हैं कि आगे क्या हुआ।
यह बताते की जरुरत बिल्कुल नहीं है कि कपिल और सुनील के बीच लगभग एक महीने से चल रहा विवाद कब और कैसे शुरू है। इससे हम सभी वाकिफ हैं कि फ्लाइट में कपिल ने सुनील के साथ बुरा बर्ताव किया।
उसी का नतीजा है कि आज सुनील की गैरमौजूदगी के कारण ही द कपिल शर्मा शो की टीआरपी बुरी तरह प्रभावित हुई है।सुनील ग्रोवर के साथ चंदन प्रभाकर और अली असगर ने भी कपिल के साथ अपने चल रहे निजी और प्रोफेशनल रिश्ते को अलविदा कह दिया।
इस रविवार को पूरे विवाद के बाद पहली बार सुनील और अली एक साथ सोनी टीवी के नए शो सबसे बड़ा कलाकार के मंच पर नजर आए।इसी दौरान एक्ट के बीच डॅा.गुलाटी यानी कि सुनील के सामने अली ने नर्स के लुक में फिर से कपिल के साथ हुए विवाद का जिक्र किया।

एक्ट के बीच में इस मामले को हंसी में उड़ाते हुए सुनील ने अली को पीछे की तरफ धक्का दे दिया।इससे आप अंदाजा आप लगा सकते हैं। इतना तो जाहिर है कि सुनील अपने दोस्त कपिल को यह याद दिलाने की कोशिश जरूर कर रहे थे कि वह कुछ भी नहीं भूले हैं।
बहरहाल,इस पूरे विवाद के बाद ऐसी कई अफवाह भी है जिसका सामना द कपिल शर्मा को करना पड़ा है। अफवाह भी ऐसी जो आपको चौंका देंगी..यहां देखिए।


Click it and Unblock the Notifications