लड़ाई कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच है...फिर मेरा नाम बदनाम क्यों...
सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के फाइट के बीच अगर किसी का नाम चर्चा में रहा तो वो अली असगर रहे।लगभग तीन महीने की चुप्पी के बाद हाल ही में द ड्रामा कंपनी के लांच के दौरान अली ने इस पूरे विवाद से अपना नाम साफ करने की कोशिश की।
अली ने कहा कि इस पूरे विवाद में मेरा नाम बेकार में घसीटा जा रहा है।मेरा कपिल के साथ न कोई झगड़ा हुआ और न कोई झगड़ा है। मैंने उनके साथ चार साल काम किया हैं और मैं उनकी काफी इज्जत करता हूं।

मैं सिर्फ क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से कपिल से अलग हुआ हूं। लेकिन इस बात को कुछ अलग ही ढंग से पेश किया गया। जिसे सुनकर मुझे भी ताज्जुब हुआ।
मैंने कपिल को ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले बताया था कि मेरा कॉन्ट्रेक्ट अप्रैल 23, 2017 को खत्म हो जाएगा।लेकिन ऑस्ट्रेलिया ट्रिप के बाद हालात काफी बदल गए थे।
वहां से लौटने के बाद मेरी तबीयत ठीक नहीं थी। मैं 10 -12 दिनों तक बीमार था और इसी बीच मेरा नाम इन सब में घसीटा गया।
उस दौरान मैंने शांत रहने में ही समझदारी समझी। अगर मैं कुछ भी बोलता तो और बातें निकलती। मेरे पास बस यही रास्ता बचा हुआ था।
Recommended Video

ALERT..इस तारीख को होगी कॉमेडियन भारती सिंह की शादी..क्या आप तैयार हैं...
लेकिन क्या आपको पता है कि इस पूरे विवाद में कपिल को छोड़ कर इन सभी फायदा और नुकसान बराबर हुआ है। आखिर कैसे ।यहां देखें एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications
