डिलिवरी रूम में पत्नी की चीखे सुन इस एक्टर की हालत हुई खराब, बोला- 'अब कभी बाप नहीं बनूंगा...'

Ali asgar On Wife Painful Delivery: अली असगर टीवी इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि अब वह दो बच्चों के पिता भी हैं। लेकिन अब हाल ही में रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी पत्नी की प्रेगनेंसी को लेकर बात की। अभिनेता ने बताया कि कैसे पहले बच्चे की डिलीवरी के समय पर पत्नी को दर्द में देखकर उनका दिल काफी ज्यादा इमोशनल हो गया था।
अली असगर ने यह भी बताया कि वह इतना ज्यादा डर गई थी कि दूसरा बच्चा न करना तय कर लिया था। पहले बच्चे नुयान के जन्म का पूरा किस्सा रुबीना दिलैक के साथ में एक्टर ने शेयर किया है। उन्होंने बताया कि डिलीवरी के लिए जब वह घर से निकले तो पत्नी काफी ज्यादा एक्साइटेड थीं और वह उनको अस्पताल में छोड़कर शूट के लिए चले गए।
अली असगर ने बताया कि तब उनकी पत्नी को पेन इंजेक्शन दिया गया और जब वह शूट से वापस आए तो पत्नी की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि वह देख भी नहीं पा रहे थे। उनकी पत्नी की आंखों के नीचे डार्क सर्कल आ गए थे और वह दर्द से करहा रही थी।
अभिनेता ने इस पर बात करते हुए कहा कि "पत्नी को तकलीफ में देखकर मैं ऐसा हो गया था कि बाद में कहने लगा था कि कभी भी बाप नहीं बनूंगा। मैं उसको ऐसा दर्द एक बार फिर से नहीं देना चाहता था और उसे ऐसे हाल में देख भी नहीं सकता था। 2 घंटे दर्द में रहने के बाद में उसकी डिलीवरी कॉम्प्लिकेशन आ गई थी।"
अली असगर बताते हैं कि इसी के चलते उनकी पत्नी का सी सेक्शन करना पड़ा और ऑपरेशन से उनको एक बेटा हुआ। बेटे को डॉक्टर जब बाहर लेकर आए तो उनको ऐसा डर लग रहा था कि कहीं उनके बच्चे को बदल ना दे। इसी के चलते वह नर्सरी तक अपने बच्चों के साथ में गए थे।
अभिनेता ने इस पर बात करते हुए कहा कि "पता नहीं मेरे दिमाग में कहां से यह है फितूर चढ़ गया था। तब मैं आधे घंटे तक अपने बच्चों पर ही फोकस करता रहा और मैं इस दौरान अपनी पत्नी को पूरी तरीके से भूल गया था।" हालांकि अब अली असगर दो बच्चों के पिता बन चुके हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी में भी काफी खुश है।


Click it and Unblock the Notifications
















