फीमेल रोल कर करके परेशान था ये एक्टर, 7 महीने तक घर पर बैठने को हुआ मजबूर

Ali Asgar On His Female Roles: फिल्मों से लेकर टीवी इंडस्ट्री में काफी सारे सितारे ऐसे हैं जिनको अच्छे रोल नहीं मिल पाते हैं तो वह काफी परेशान हो जाते हैं। कई बार कुछ एक्टर्स इसी के चलते इंडस्ट्री को अलविदा ही कह देते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर और मशहूर कॉमेडियन अली असगर के बारे में बताने वाले हैं। जिनको कई सारे फीमेल रोल्स में भी देखा जा चुका है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अली असगर को कपिल शर्मा के शो में दादी का किरदार निभाते हुए भी देखा जाता था। लेकिन लगातार फीमेल रोल प्ले करते हुए वह काफी ज्यादा बोर हो गए थे और इसके चलते परेशान भी हो गए थे। इसी की वजह से उन्होंने कपिल शर्मा शो छोड़ दिया था। बाद में FIR और जीनी और जूजू जैसे शोज में काम किया।
हालांकि आपको बता दें कि अली असगर ने अपने फीमेल रोल्स को लेकर बात भी की थी। उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं अब फीमेल कैरक्टर करते हुए बोर हो चुका हूं। क्योंकि मुझे कुछ भी नया ऑफर नहीं हो रहा था। अगर कोई भी मेल परसों फीमेल रोल कर रहा होता है तो वह हर बार फनी हो ऐसा नहीं होता। इसमें कुछ भी नया नहीं था।"
अली असगर ने आगे कहा कि "मुझे कुछ कैरेक्टर स्केच चाहिए थे कि क्या कहानी है और कैरेक्टर की बेक स्टोरी क्या है? आप तो यह भी नहीं कह सकते हो कि सर आप तो एक्सपीरियंस हो तो आप कर ही लोगे। इस तरीके से यह सब काम नहीं करता है।" एक्टर ने बताया कि इसी के चलते उन्होंने कई ऑफर रिजेक्ट कर दिए थे और 7 महीने तक बिना काम के थे।
अभिनेता ने इस पर आगे बताया कि "अगर किसी को भी फीमेल कैरक्टर चाहिए होता है तो प्रोडक्शन और चैनल सिर्फ मुझे ही अप्रोच कर देते थे। मैं कहता था कि मैं ही क्यों? तो वह कहते थे कि इसमें ऑडियंस सिर्फ आपको ही देखना चाहती है क्योंकि आप सबसे बेस्ट हो। सच में 7 महीने तक मैं घर पर बैठा रहा क्योंकि मुझे एक जैसे रोल मिल रहे थे।"
अली असगर ने कहा कि "फिर मुझे जीनी और जीजू शो मिला। तब मैं कॉमेडी सर्कस में काम कर रहा था और अवार्ड शो भी कर रहा था। टीवी पर राइटिंग बहुत कमजोर है और कैरेक्टर्स में कुछ भी नया करने को नहीं होता है।" जानकारी के लिए आपको बता दें की झलक दिखला जा में भी वह नजर आ चुके हैं और पिछली बार फव्वारा चौक शो में भी उन्हें देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











