..................... रिलीज हुआ सैफ अली खान की 'तांडव' का टीजर Ali abbas zafar and Saif ali khan's Web series Tandav Teaser out now - Hindi Filmibeat

'इस देश में जो प्रधानमंत्री है वही राजा है'- रिलीज हुआ सैफ अली खान की 'तांडव' का टीजर, दमदार स्टारकास्ट

सुपरस्टार सैफ अली खान की धमाकेदार वेब सीरीज तांडव को लेकर काफी समय से चर्चा है और इसका टीजर आज रिलीज हो चुका है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली ये वेब सीरीज काफी धमाकेदार साबित होने वाली है। जैसा कि इसके टीजर में नजर आ रहा है कि सैफ अली खान एक राजनेता के तौर पर दिखने वाले हैं और सीरीज काफी दमदार होने वाली है। अमेजन प्राइम वीडियो की इस धमाकेदार सीरीज का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे और इसकी रिलीज डेट का इंतजार था।

गौरतलब है कि ये वेब सीरीज 15 जनवरी 2021 को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसा पहली बार होगा जब इतनी शानदार स्टारकास्ट के साथ अली अब्बास जफर किसी वेब सीरीज को डायरेक्ट करने वाले हैं।

tandav, saif ali khan, ali abbas zafar, तांडव, सैफ अली खान, अली अब्बास जफर

सैफ अली खान के अलावा इस फिल्म में जीशान अय्यूब, डिनो मोरिया, पूरब कोहली, कृतिका कामरा, सुनील ग्रोवर, डिंपल कपाड़िया, गौहर खान, तिगमांशु धूलिया और अमायरा दस्तूर जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।

इस सीरीज में अगर सैफ अली खान की बात करें तो इस तरह के किरदार में उनको आपने शायद ही कभी देखा होगा। सैफ अली खान इस फिल्म में देश के प्रधानमंत्री के रोल में नजर आने वाले हैं।

कुछ समय पहले इस सीरीज ने उनका फर्स्ट लुक सामने आया था जिसको काफी ज्यादा पसंद किया गया था। टाइगर जिंदा है और सुलतान जैसी शानदार फिल्मों के निर्देशक अली अब्बास जफर की ये सीरीज धमाकेदार होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X