साली को फिर लांच करेंगे अक्षय कुमार
टि्वंकल खन्ना की बहन रिंकी खन्ना भी अपनी बहन की तरह बॉलीवुड में खास जगह नहीं बना पायी थीं। उन्होंने शुरुआती दौर में कुछ फिल्मों में काम तो किया लेकिन दर्शकों ने उन्हें सिरे से नकार दिया। लेकिन अब अक्षय कुमार ने कहा है कि वह अपनी साली को फिर से लांच करेंगे।
कलर्स के आनेवाले शो खतरों के खिलाड़ी में जहां पहले सलमान का नाम आया था अब खबर यह आ रही है कि इस शो को इसके पुराने होस्ट अक्षय कुमार ही होस्ट करेंगे। इस बार वे इस शो में रिंकी को लांच करेंगे। साथ ही अक्षय प्लानिंग बना रहे हैं कि वे अपनी साली के लिए किसी निर्माता से बात करें या खुद से फिल्म बनायें और उन्हें फिर से मौका दें।
रिंकी अपनी बहन की फैशन एडवाइजर रही हैं और अक्षय चाहते हैं कि अब वह उन्हें इस शो के लिए स्टाइलिंग करें। इस बारे में रिंकी के करीबी सूत्रों का कहना है कि यह खबर सही है लेकिन अभी उसने इस बारे में पूरी तरह सोचा नहीं है। अब भई इससे अच्छे जीजाजी और कहां मिलेंगे जिन्हें साली साहिबा की इतनी फिक्र है। ऑल द बेस्ट रिंकी।


Click it and Unblock the Notifications











