खूब जमा रंग जब कपिल के शो में पहुंचे अक्षय कुमार...मस्ती अनलिमिटेड!
कपिल के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' की टीआरपी दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। हर कोई एक्टर जिनकी फिल्म रिलीज़ होने वाली हो वो इस शो में प्रमोशन के लिए जाना ज़रूर पसंद करते हैं। इस शो की कॉमेडी, मस्ती, मज़ाक सभी स्टार्स को काफी पसंद आता है।

इसी के चलते हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'रुस्तम' का प्रमोशन करने 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचे। जहां उन्होंने काफी मस्ती की। जैसा कि आपको मालूम होगा कि कलर्स पर दिखाए गए कपिल शर्मा का शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' अब पूरी तहर से सोनी टीवी के शो 'द कपिल शर्मा शो' में बदल गया है।
कपिल के पिछले शो की तरह इस शो पर भी फिल्मों के प्रमोशन होते रहते हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुचे ऋतिक रोशन ने भी कपिल के शो में खूब धमाल किया। ऐसा बताया जा रहा है कि ऋतिक कलर्स के दो-दो शो को ठुकरा कर कपिल के शो में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुचे थे। दखें कपिल के शो में क्या क्या धमाल मचाया अक्षय ने...


Click it and Unblock the Notifications