#Gossip: शाहरूख, सलमान, आमिर को लेकर ये क्या बोल गए अक्षय कुमार!
कॉफी विद करण में अक्षय कुमार ने कहा कि यदि शाहरूख खान, सलमान खान और आमिर खान सिगरेट पीना छोड़ दें, तो वो रेस में हमेशा के लिए बने रहेंगे, वर्ना मैं जीत जाऊंगा।
शाहरूख- आलिया के बाद कॉफी विद करण में बने दूसरे गेस्ट अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने भी शो को मनोरंजक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार ने फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। बल्कि इस एपिसोड में कई दिलचस्प बातें सामने आईं।
बातों ही बातों में करण जौहर ने अक्षय कुमार से पूछा कि - 'स्टारडम की रेस में कौन ज्यादा समय तक बना रहेगा, सलमान खान, शाहरूख, आमिर या अक्षय?' इस पर अक्षय कुमार ने मजेदार जवाब दिया और कहा- 'यदि शाहरूख, आमिर और सलमान सिगरेट पीना छोड़ दें, तो वे तीनों रेस में आगे रहेंगे, वर्ना मैं रहूंगा....'
OUCH.. इस फिल्म से मिलती जुलती है.. अक्षय कुमार की 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा'!

हाजिरजवाबी में अक्षय कुमार का भी कोई जवाब नहीं, यह कॉफी विद करण के इस एपिसोड से साफ है। जहां अक्षय और ट्विंकल ने कई मजेदार बातें की।


Click it and Unblock the Notifications