अक्षय कुमार के 'सूर्यवंशी' क्लाइमेक्स की तस्वीरें Leak, कैटरीना कैफ ने कर दी गलती !
अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के साथ अक्षय कुमार इन दिनों अपनी एक और फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। यहां बात हो रही है रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही सूर्यवंशी की। अक्षय ने इस बहुप्रतिक्षित फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके लिए अक्षय हैदराबाद पहुंचे।
इसके बाद से फिल्म के सेट से क्लाइमेक्स की एक तस्वीर सामने आयी है। ये तस्वीर किसी और ने नहीं बल्कि कैटरीना कैफ ने शेयर की है। कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार की जोड़ी एक बार फिर पर्दे े पर दिखाई देगी।

करण जौहर बतौर निर्माता फिल्म के लिए किसी भी तरह की कसर बकाया नहीं रखना चाहते हैं। तभी तो अजय देवगन और रणवीर सिंह का कैमियो भी सूर्यवंशी के लिए प्लान किया गया है।
बता दें कैटरीना ने इस क्लाइमेक्स सीन की ये लीक गई तस्वीर अपने सोशल मीडिया वॅाल वर शेयर की है। कुलमिलाकर देखा जाए तो सूर्यवंशी के साथ अक्षय कुमार ने साल 2020 में अपनी फिल्मों की लंबी फेहरिस्त से पूरा कब्जा कर लिया है। यकीन नहीं आता तो यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications