मैंने एक डेट पर लड़की को Kiss नहीं किया तो उसने मुझे छोड़ दिया- अक्षय कुमार
द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड पर हाउसफुल 4 की पूरी टीम आने वाली है। इस बीच शो में अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने अपने शुरुआती दिनों का एक किस्सा शेयर किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय ने कपिल शो पर अपने बचपन के रोमांस का एक यादगार किस्सा शेयर किया।
अक्षय ने बताया कि वह तब बहुत शर्मीले थे। अक्षय एक लड़की को डेट पर लेकर मद्रास कैफे और उडूपी रेस्टोरेंट लेकर गए। वह इस तरह की जगहों पर डेट पर ले जाया करते थे। लड़की चाहती थी कि अक्षय कुमार उसके साथ रोमांटिक बर्ताव करें। उनका हाथ पकड़ें और किस करें। अक्षय काफी शर्मीले थें।

वह ऐसा नहीं कर पाते थे। इस वजह से लड़की ने उन्हें छोड़ दिया। इस बात को आगे बढ़ाते हुए बॅाबी ने भी अपनी एक कहानी शेयर की। एक बार वे लाइब्रेरी में बैठे थे। एक लड़की ने उन्हें आकर ब्लड डोनेशन कैंप में खून दान करने के लिए आग्रह किया। उन्हें लगा कि ये उस लड़की से बात करने का अच्छा मौका है।
लेकिन ब्लड देने जाने के वक्त उनका बीपी बढ़ गया। वो ना तो खून दे पाएं और नहीं लड़की से बात कर पाए। वैसे आपको बता दें कि अक्षय कुमार इस वक्त जहां अपनी फिल्मों को लेकर चर्चित हैं। वैसा एक दौरा था जब वह अपनी लव लाइफ में आईं बैक टू बैक कई लड़कियों के कारण चर्चा बटोर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications











