अक्षय कुमार ने कैटरीना कैफ के साथ साझा की तस्वीर, साथ में काम करने को लेकर कही ये बात!
सुपरस्टार अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सूर्यवंशी इस वक्त काफी चर्चा में है और लगातार इस फिल्म का प्रमोशन जारी है। बता दें कि अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आने वाली है। कुछ दिन पहले कैटरीना कैफ और रोहित शेट्टी सलमान खान के शो बिग बॉस 15 पर पहुंचे थे और इस फिल्म का प्रमोशन किया था। अब खबर आ रही है कि दोनों केबीसी और द कपिल शर्मा शो में नजर आएंगे।
अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा शो और कैटरीना कैफ को लेकर एक पोस्ट किया है जो कि वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार ने तस्वीर साझा की है जिसमें वो कैटरीना कैफ के साथ बैठे हैं और काफी खुश हैं।

अक्षय कुमार ने लिखा है.. ''यह फ्रेम बखूबी बताता है कि कैटरीना के साथ मेरा शूटिंग का अनुभव हमेशा कैसा रहा है। 7 नवंबर को प्रसारित होने वाले द कपिल शर्मा शो में आज इसे और अधिक देखा और 5 नवंबर से सिनेमाघरों में हमारी फिल्म सूर्यवंशी को देखना न भूलें।''
जाहिर है कि कैटरीना कैफ अक्सर अक्षय कुमार के साथ एक हिट फिल्म देती हैँ। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार फिर से ये जोड़ी बड़ा कमाल करने वाली है। रोहित शेट्टी की ये फिल्म लगभग 2 सालों से पेंडिंग है और कोरोना काल के कारण उनको देरी से रिलीज करनी पड़ रही है।
सूर्यवंशी एक कॉप फिल्म है और रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में एक और फिल्म जुड़ गई है। इसके अलावा इस फिल्म में रणवीर सिंह और अजय देवगन नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications