..................... Akshay Kumar says Teri Khabar Leta hoon to Kapil Sharma as he wishes for Bell Bottom! बेल बॉटम को लेकर कपिल शर्मा ने कर दी ये गलती - Hindi Filmibeat

बेल बॉटम को लेकर कपिल शर्मा ने कर दी ये गलती, अक्षय कुमार ने कहा 'मिलकर तेरी खबर लेता हूं'

सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम को लेकर काफी समय से चर्चा है और इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसके बाद से लगातार लोगों के और सेलेब्स के पोस्ट सामने आए थे और उन्होने अक्षय कुमार को बधाई दी थी। ऐसे में कॉमेडियन कपिल शर्मा का भी एक पोस्ट सामने आया था जिसमें उन्होले बेल बॉटम के लिए अक्षय कुमार को बधाई दी थी। हालांकि इसके बाद अक्षय कुमार ने उनको शुक्रिया कहने के बजाय डांट लगा दी है।

इसके पीछे कारण ये है कि कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार को काफी देर से विश किया है। दरअसल कपिल शर्मा का शो फिर से आने वाला है और इसमें अक्षय कुमार गेस्ट बनकर आएंगे। कपिल शर्मा ने लिखा है कि.. 'सुंदर ट्रेलर अक्षय कुमार पाजी, आपको और पूरी टीम को फिल्म के लिए शुभकामनाएं।'

akshay kumar, bell bottom, kapil sharma, अक्षय कुमार, कपिल शर्मा, बेल बॉटम

अक्षय कुमार ने इसपर जवाब दिया है.. 'जैसे पता चला कि शो पर आ रहा तब बेस्ट विशेष भेजी और पहले नहीं। मिलकर तेरी खबर लेता हूं।' इसके बाद से लगातार कपिल शर्मा का ये पोस्ट चर्चा में है और लोग काफी इसपर कमेंट कर रहे हैं।

बेल बॉटम लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली बड़ी फिल्म होगी। फिल्म को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक स्पाई- थ्रिलर है।

अक्षय कुमार के साथ फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता और आदिल हुसैन दिखने वाले हैं। अक्षय कुमार काफी बड़ा धमाका करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X