आसान नहीं है प्रभु देवा के डांस स्टेपः अक्षय कुमार

rowdy rathore
फिल्म 'राउडी राठौड़' से काफी समय के बाद एक्शन फिल्मों में वापसी करने वाले बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार कुमार का कहना है कि निर्देशक प्रभु देवा के डांस स्टेप को फॉलो करना काफी मुश्किल हैं। उनके डांस के चलते ही उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान डांस सीन में कड़ी मेहनत भी करनी पड़ी।

अक्की ने कहा कि 'प्रभु देवा मुझे जो भी बताया करते थे, मैं तुरंत ही उसकी प्रैक्टिस में लग जाता। हम करी एक सप्ताह पहले से प्रैक्टिस शुरू करते थे। उनके डांस स्टेप को फॉलो करना इतना आसान नहीं हैं कि आपने देखा और फिर तुरंत ही उन्हें सेट पर कर सकें।' आपको बता दें कि अक्षय खुद भी एक अच्छे डांसर हैं।

उन्होंने यह बातें टीवी के डांस रिएल्टी शो 'डांस इंडिया डांस' के सेट पर कही। यहां वह अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में पहुंचे थे। उनकी यह फिल्म 15 जून को पर्दे पर रिलीज हो रही है। खिलाड़ी अक्षय के साथ फिल्म 'राउडी राठौड़' में सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी। वैसे सोनाक्षी अक्षय के साथ शिरीष कुंदर की फिल्म जोकर में भी साथ नजर आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X