EX -गर्लफ्रेंड के साथ अक्षय कुमार..धमाकेदार वापसी..चौंक जायेंगे..
ऐसी खबर है कि अक्षय कुमार और रवीना टंडन एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आयेंगे। यहां देखिए एक खास रिपोर्ट..
अक्षय कुमार और रवीना टंडन एक साथ फिर से स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई दे सकते हैं। लेकिन इस बार किसी फिल्म या कैमियो रोल में नहीं। बल्कि दोनों एक साथ कॅामेडी शो को जज करते हुए नजर आयेंगे।
Alert..सलमान और अक्षय.. BIG FIGHT..ये नतीजा चौंका देगा..
कई दिनों से चर्चा है कि अक्षय कुमार द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज को सुपर बॅास बनकर जज करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने इस शो के लिए हामी भी भर दी है। इस शो का प्रसारण पहले स्टार वन पर किया जाता था।

स्टार वन सालों पहले आॅफ एयर हो चुका है। अब यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाएगा।मिली जानकारी के अनुसार चैनल की तरफ से अक्षय के बाद दूसरे जज के तौर पर रवीना को प्रस्ताव भेजा गया है।
अगर वह इस शो के लिए हामी भर देती हैं तो अक्षय लंबे समय बाद रवीना के साथ नजर आ सकते हैं। फिलहाल अक्षय इन दिनों अपनी फिल्म पैडमैन की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं रवीना सोनी टीवी पर सबसे बड़ा कलाकार शो जज कर रही हैं।
इससे सभी वाकिफ हैं कि रवीना ,अक्षय की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।रवीना इस शो के लिए हामी भरती हैं तो दोनों को एक बार फिर से साथ देखना टीआरपी के मीटर को बढ़ाना होगा।
बहरहाल,क्या आपको पता है कि अक्षय की निजी जिंदगी उनके प्रोफेशनल लाइफ से भी ज्यादा दिलचस्प रही है। आइए जानते हैं कि अब तक अक्षय का नाम किन एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है..यहां.देखिए..


Click it and Unblock the Notifications
