टीवी पर अक्षय की 'बेबी' अपीयरेंस, सावधान इंडिया करेंगे होस्ट
अक्षय कुमार की बेबी रिलीज़ के लिए तैयार है और फिल्म काफी कारणों से चर्चा में है। फिल्म में बेबी अक्षय के मिशन का नाम है और इसी मिशन को प्रमोट करने के लिए अक्षय ने टीवी पर बेबी अपीयरेंस यानि कि छोटी सी भूमिका निभाई।
अक्षय कुमार टीवी सीरियल 'सावधान इंडिया-फाइट बैक नाउ' के एक खास एपिसोड को होस्ट करते नजर आएंगे। अक्षय इस एपिसोड की मेजबानी अपने आत्मरक्षा केंद्र से करेंगे, जहां वह लड़कियों को मार्शल आर्ट और सेल्फ डिफेंस के हुनर सिखाते हैं।
ALSO READ: Preview: इन 5 मज़ेदार कारणों से ज़रूर देखें डॉली की डोली
'सावधान इंडिया-फाइट बैक नाउ' के इस खास एपिसोड में अक्षय एक लड़की के साथ उसके क्लासमेट द्वारा किए गए यौन शोषण की दास्तां बयां करेंगे। वैसे तो अक्षय इससे पहले कई टीवी शो को होस्ट कर चुके हैं लेकिन इस तरह के एपिसोड को वह पहली बार होस्ट करेंगे।
सावधान इंडिया-फाइट बैक नाउ' की यह कड़ी शुक्रवार को लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित होगी। गौरतलब है कि अक्षय की आने वाली फिल्म आतंकवाद के मुद्दे पर बेस्ड है।


Click it and Unblock the Notifications











