OMG..सलमान खान से कांटे की टक्कर..अक्षय कुमार की तगड़ी प्लानिंग...हिट या FLOP!
छोटा पर्दा हो या बड़ा पर्दा। अक्षय कुमार खुद को किसी भी मामले में पीछे नहीं करना चाहते हैं। बॅाक्स आॅफिस पर करोड़ों की कमाई वाले अक्षय कुमार टीवी पर टीआरपी की रेस में पीछे नहीं होना चाहते हैं।
यही वजह है कि अपने शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैंलेज के लिए अक्षय ने तगड़ी प्लानिंग की है। इस शो में खुद के अलावा एक और स्टार की एंट्री अक्षय के कारण हो रही है।

हाल ही में खबर आयी थी कि इस शो के पुराने जज की जगह श्रेयस तलपड़े और साजिद खान दिखाई देंगे। साजिद खान के शो में शामिल होने की वजह अक्षय कुमार हैं।
Recommended Video

मिली जानकारी के अनुसार अक्षय ने ही साजिद का नाम शो की टीम के सामने रखा।अक्षय और साजिद मिलकर हाऊसफुल की सीरीज में कॅामेडी का तड़का लगा चुके हैं। यह दोनों गहरे दोस्त भी हैं। ऐसे में सिर्फ एक फोन कॅाल पर साजिद की एंट्री इस शो में हो गई।
गौरतलब है कि सलमान खान रियलिटी शो के बादशाह हैं। वहीं कई ऐसे सुपरस्टार हैं जो कि रियलिटी शो में सुपर फ्लॅाप हो गए।


Click it and Unblock the Notifications












