अक्षय ने हसीनाओं संग किया जंगल में मंगल

छोटा परदा भले ही कितना भी बड़ा क्यों न हो जाये। छोटे परदे के कलाकार अभी भी बड़े परदे के कलाकारों का अधिक स्टारडम है। सो, जब अक्षय कुमार डांसिंग फ्लोर पर सभी प्रतिभागियों के साथ उतरे तो सभी खुश हो गयीं और सबने जम कर मस्ती की। इसमें सबसे अधिक अक्षय कुमार के साथ किसी ने की तो वह है बालिका वधू आनंदी की सास यानी स्मिता बसंल।
यह पार्टी दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में हुई। इसके बाद सभी ने अक्षय कुमार के गानों पर डांस किया। अक्षय ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि निश्चित तौर पर उन्हें सफलता मिलेगी। सबने अक्षय के लिए खतरों के खिलाड़ी के सेट पर गीत भी तैयार किया। जिसे पूरे राग के साथ उन्होंने सुनाया।
मस्ती के मूड में सभी ने अक्षय ने उनकी फिल्म थैंक्यू के गीत पर डांस कराया। खबर यह भी है कि कुछ दिनों में अक्षय की पत्नी यानी टि्वंकल भी पति के साथ अपना कुछ वक्त गुजारेंगी और मस्ती करेगी।


Click it and Unblock the Notifications











