गब्बर ने की कॉमेडी किंग कपिल की बोलती बंद
[टेलीविजन] अक्षय कुमार और श्रुति हसन फिल्म 'गब्बर इज बैक' के प्रमोशन के लिए कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में पहुंचे थे। यूं तो कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अच्छे अच्छों की बोलती बंद कर देते हैं। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ जिस के बाद कपिल भी चुप रह गए।

जी हां, अब गब्बर की दहाड़ के आगे भला किसकी आवाज उठाने की हिम्मत हो.. दरअसल, कपिल ने मजाक मजाक में कहा कि, अक्षय उनके शो के लिए काफी लकी हैं। वहीं, साल में उनकी दो-तीन फिल्में भी आ जाती हैं। हर चार- पांच महीनें में 'खिलाड़ी' शूटिंग करते हैं और एक जबरदस्त फिल्म के साथ आ जाते हैं। जबकि कई एक्टर्स एक साल, एक फिल्म के फॉरम्यूले पर चलते हैं।
कहा तो कपिल ने मजाक में था, लेकिन गब्बर यानि की अक्षय कुमार को यह मजाक कुछ भला न लगा। उन्होंने फट से कहा कि एक साल में एक फिल्म की लॉजिक ही कुछ अजीब है। एक फिल्म के बाद फिर साल भर एक्टर्स बिजी रहते हैं, कभी एवार्ड शो, तो कभी कोई और इवेंट। कभी देश में तो कभी विदेश में।
Pictures कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में श्रुति ने गाया गाना, अक्षय ने किया गुत्थी संग रोमांस
इतना ही नहीं, अक्षय ने कहा कि..सब मिलकर पैसे लूट रहे हैं और कुछ नहीं। फिर क्या था, गब्बर के इस अवतार को देखकर कपिल भी कुछ सेकेंड के लिए शांत हो गए। आखिर उनके मजाक के तड़के पर अक्षय ने मिर्च जो डाल दिया....
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications



