हवा में उल्टा लटककर अक्षय कुमार ने थामा Mouni Roy का हाथ, फिर भीड़ से उड़ाकर ले गए और...
Akshay Kumar Mouni Roy Video: मौनी रॉय ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में उनके साथ अक्षय काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान रह गया है।

Akshay Kumar Mouni Roy Video: मशहूर एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों कुछ हसीनाओं के साथ टूर पर गए हैं और नाच-गाकर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। अक्षय कुमार के इन हसीनाओं के साथ आए दिन कोई ना कोई वीडियो सामने आते ही रहते हैं और हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मौनी रॉय का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस की सांसें थम सी गई है। यूं अक्षय को करतब करता हुआ देखकर हर कोई हैरान है।
मौनी रॉय का वीडियो
मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। मौनी के हर पोस्ट पर लोग अपना खूब प्यार लुटाते हैं और हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोगों की सांसे ही अटक गईं। इस वीडियो में दिख रहा है कि अक्षय कुमार हवा में उल्टे लटके हुए हैं और फिर वो भीड़ में से मौनी रॉय का हाथ पकड़ते हैं और उन्हें उठा लेते हैं। मौनी रॉय को वो स्टेज पर ले जाते हैं और उनके हाथों पर किस करते हैं और फिर अक्षय सीधे हो जाते हैं। अक्षय का ये करतब देखकर हर कोई ताली बजाने लग जाता है। खुद मौनी रॉय भी ताली बजाती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मौनी रॉय ने कैप्शन दिया- ये मंच, एड्रेनालाईन, पागलपन, संगीत, रोशनी, अराजकता यह सब जादू है, मुझे यह सब पसंद है। प्यार के लिए धन्यवाद ऑरलैंडो। आपने मुझमें जो प्यार, विश्वास और कड़ी मेहनत की है, उसके लिए हमेशा मेरी टीम की आभारी हूं.. मेरे साथी कलाकारों को धन्यवाद जो अब सभी दोस्त बन गए हैं। मैं इस समय को हमेशा के लिए संजो कर रखूंगी.. केवल प्यार।
इंटरनेशनल टूर पर हैं मौनी
आपकी जानकारी के लिए बता दें मौनी रॉय इस वक्त अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, सोनम बाजवा और नोरा फतेही के साथ इंटरनेशनल टूर पर हैं और जगह-जगह जाकर अपने परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत रही हैं। इससे पहले अटलांटा में पहले शो में अक्षय और नोरा ने अपने बैक-टू-बैक डांस परफॉर्मेंस दिए थे। अक्षय का शो ऑकलैंड में भी होने वाला था लेकिन वो शोज कैंसिल हो गए और उसके पीछे की वजह वहां आई बाढ़ को बताया गया। मौनी रॉय इस टूर को काफी इंजॉय कर रही हैं, वो आए दिन दिशा पाटनी और सोनम बाजवा के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, सोनम बाजवा पंजाबी एक्ट्रेस हैं।


Click it and Unblock the Notifications