सलमान के बिग बॅास को भूल जाइए..ब्लाॅकबस्टर स्टार बनेंगे सुपर बॅास

अक्षय कुमार अब फिल्मों के साथ टीवी पर भी धमाल करने की तैयारी में हैं। वो भी कॅामेडी शो से। यहां देखें पूरी रिपोर्ट..

By Prachi Dixit

हिंदी सिनेमा के कैंलेडर में एक साल में बैक टू बैक कई फिल्मों से धमाल करने के साथ अक्षय कुमार छोटे पर्दे के लिए भी तैयार हैं।

कुछ दिन पहले हमने आपको बताया था कि अक्षय कुमार कॅामेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज को जज करते हुए नजर आ सकते हैं। अब इस खबर में कई जानकारियां और जुड़ गई हैं।

अक्षय इससे पहले टीवी पर डेयर टू डांस और खतरों के खिलाड़ी होस्ट करते हुए नजर आ चुके हैं। डेयर टू डांस शो इतना सफल नहीं हुआ। इस वजह से यह शो अपने दूसरे सीजन से वापसी नहीं कर पाया।

salman khan,akshay kumar

खतरों के खिलाड़ी से अक्षय को दोबारा जोड़ने की कोशिश की गई थी। लेकिन अक्षय अपने फिल्मों के बिजी शेड्यूल के चलते खतरों के खिलाड़ी से वापसी नहीं कर पाए।

लेकिन इस बार पूरी उम्मीद है कि अक्षय आठ साल के लंबे गैप के बाद वापसी करने वाले शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंजे से जुड़ने का मन बना चुके हैं।

गौरतलब है कि इस सो में अक्षय मुख्य जज की भूमिका में होंगे। यानी कि सुपर बॅास की भूमिका में।यह हम हमेशा से देख चुके हैं कि अक्षय हमेशा से अपनी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसाने में माहिर हैं।

बहरहाल,क्या आपको पता है कि टीवी शो कई सुपरहिट एक्टरों के साथ उन स्टार के लिए भी फायदेमंद रहा है जो अब हिंदी सिनेमा से जुड़े नहीं हैं। यहां देखिए एक खास रिपोर्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X